बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जीनत अमान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देती हैं। अक्सर वे पुराने दिनों को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम से कई पोस्ट को साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में, जीनत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर डिंपल कपाड़िया के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Zeenat Aman: पुरानी यादों में खोईं जीनत, डिस्क्लेमर के साथ साझा की धूम्रपान की तस्वीर, डिंपल के लिए कही यह बात
जीनत अमान ने एक बार फिर यादों का पिटारा खोला है। अभिनेत्री ने पुरानी यादों को ताजा करने के लिए डिंपल कपाड़िया के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अभिनेत्री सिगरेट पी रही हैं और डिंपल और फिल्म निर्माता जॉय मुखर्जी उन्हें देख रहे थे। थ्रोबैक के साथ अपने लंबे कैप्शन में, जीनत ने न केवल डिंपल के बारे में बात की, बल्कि प्रशंसकों से तस्वीर में उनके धूम्रपान से प्रभावित न होने के लिए भी कहा।
अभिनेत्री ने तस्वीर साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, “मुझे याद नहीं आ रहा कि यह तस्वीर कहां ली गई थी, लेकिन इसका फिल्म छैला बाबू से कुछ लेना-देना है। शायद यह सेट से बीटीएस शॉट है। मैं ऐसा इसलिए कह रही हूं क्योंकि जहां कुर्सियां 'प्रोडक्शन' चिल्ला रही हैं, वहीं मैं फिल्म के ड्रेस में नहीं बल्कि अपने कपड़ों में हूं। मेरे साथ फिल्म के निर्देशक जॉय मुखर्जी और डिंपल कपाड़िया भी हैं, जो अभिनेता राजेश खन्ना से शादी होने के कारण सेट पर आती रही होंगी।''
View this post on Instagram
डिंपल की तारीफ करते हुए जीनत ने लिखा, "यह डिंपल की प्रतिभा के बारे में एक पोस्ट नहीं है, हालांकि उनमें बहुत खूबियां हैं, यह उनके चरित्र के बारे में, मैंने जो कुछ देखा उनके बारे में है। मेरे जीवन में एक बहुत ही कठिन दौर के दौरान वह कुछ लोगों में से एक थीं, जो सार्वजनिक रूप से मेरे साथ खड़ी थीं।"