संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसे दर्शकों की ओर से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। यह एक पीरियड ड्रामा सीरीज है, जिसमें कई कलाकारों ने काम किया है। भंसाली की हर एक फिल्म चर्चा में रहती हैं। 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' से उन्होंने वेब सीरीज में डेब्यू किया है। अब सोशल मीडिया दर्शक सीरीज के सीक्वल की भी डिमांड तेजी से कर रहे हैं। इस पर संजय लीला भंसाली ने खुद चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि निर्माता ने क्या कहा है।
Heeramandi: 14 साल की प्लानिंग के बाद क्या बनेगा हीरामंडी का सीक्वल? खुद भंसाली ने किया बड़ा खुलासा
'हीरामंडी' एक ऐतिहासिक सीरीज है, जो स्वतंत्रता-पूर्व लाहौर पर आधारित है। यह दरबारियों और रईसों के एक समूह के जीवन के बारे में बताती है, जो अपने व्यक्तिगत संघर्षों को स्वतंत्रता संग्राम के लिए इस्तेमाल करते हैं। भंसाली ने कहा, 'हीरामंडी का विचार लगभग दो दशकों तक उनके दिमाग से कभी नहीं निकला। हर फिल्म के बाद, हीरामंडी सामने आती थी, लेकिन मैं कहूंगा, यह बहुत विशाल है, यह इतना बड़ा है कि इसे दो घंटे की फिल्म नहीं बनाया जा सकता।'
भंसाली ने आगे बताया, 'आखिरकार, समय आया और हमने कहा, चलो इसे एक सीरीज में बनाएं, क्योंकि यह इसकी विशालता के साथ न्याय करेगा।' भंसाली ने अब तक के सबसे बड़े सेट के निर्माण का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने तीन एकड़ में फैला हुआ काम किया था।
भंसाली ने कहा, 'यह वो पहला शो है, वो पहली सीरीज है, जिसे असल में सीरीज बनाने में मुझे बहुत मुश्किल हुई। 18 साल से इस कहानी के साथ मैं जी रहा हूं, 14 साल से इसकी प्लानिंग कर रहा हूं। ये कहानी मुझसे जुड़ी हुई है, उन तवायफों की दुर्दशा जहां की वो रानियां हुआ करती थीं। वहां उनका निजी आक्रोश, उनकी अपनी खुशियां, उनका दुख, हौसला...वो सभी... फीलिंग्स वहां फील की जानी चाहिए थी।'
सीरीज के सीक्वल पर भंसाली ने कहा, 'मुझे लगता है कि एक बार इसके बनने के बाद कोई भी अब फिर से हीरामंडी नहीं बना पाएगा। यही नहीं, मैं भी अब कभी हीरामंडी नहीं बना पाऊंगा क्योंकि ये एक बार ही होता है। यह मेरी लाइफ को पूरा कर देने वाला वो मोमेंट है, जहां मैं कह सकता हूं कि भगवान का शुक्र है हमने यह बनाई और इसे इतना प्यार भी मिल रहा है।'
Box Office Collection: सोमवार को 'श्रीकांत' का हुआ बुरा हाल, जानें 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' की कमाई