सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: क्या सुपरहीरो बनने जा रहे हैं कार्तिक आर्यन? अभिनेता की पोस्ट से फैंस हुए उत्साहित

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 13 May 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
Kartik aaryan new social media post fans are speculating if he will work in superhero film
कार्तिक आर्यन - फोटो : एक्स

कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। भूल भुलैया 2 के बाद से ही अभिनेता की फैन फॉलोइंग में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। अपनी अदाकारी और शानदार लुक से लोगों के दिलों में खास पहचान बनाने वाले कार्तिक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उनकी ओर से की गई एक पोस्ट की वजह से उनके प्रशंसक उत्साहित हो गए हैं। 


Kannappa: कान फिल्म फेस्टिवल में इस दिन लॉन्च होगा 'कन्नप्पा' का टीजर, विष्णु ने जारी किया फिल्म का नया पोस्टर

Trending Videos
Kartik aaryan new social media post fans are speculating if he will work in superhero film
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे सुपरहीरो जैसे अवतार में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ अभिनेता ने लिखा, "लोडिंग"। देखते ही देखते यह क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इस छोटे से वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और जानने की कोशिश में यह उनकी कोई सुपरहीरो वाली फिल्म की झलक है या वे किसी विज्ञापन में नजर आने वाले हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ब्रह्मास्त्र 2??? कृष 4?? शक्तिमान?"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "मेरे रोंगटे खड़े हो गए हैं!!!!". तीसरे यूजर ने लिखा, "आप इसमें हॉट लग रहे हैं।"

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik aaryan new social media post fans are speculating if he will work in superhero film
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

कार्तिक आर्यन जल्द ही चंदू चैंपियन नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन कबीर खान ने किया है। यह फिल्म मुरलीकांत पेटकर नाम के एक खिलाड़ी की कहानी बयां करेगी। पेटकर एक स्वर्ण पदक विजेता हैं, जिन्होंने 1970 के राष्ट्रमंडल खेलों और फिर 1972 में जर्मनी में आयोजित पैरालिंपिक में देश को गौरवान्वित किया। कबीर खान की चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

Kartik aaryan new social media post fans are speculating if he will work in superhero film
कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम

चंदू चैंपियन के अलावा, कार्तिक आर्यन के पास भूल भुलैया 3 भी है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही इस  फिल्म में तृप्ति डिमरी, विद्या बालन भी नजर आने वाली हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में माधुरी दीक्षित भी नजर आ सकती हैं। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मेकर्स इस फिल्म को इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
Kartik aaryan new social media post fans are speculating if he will work in superhero film
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन को पर्दे पर आखिरी बार कियारा आडवाणी के साथ सत्यप्रेम की कथा में देखा गया था। समीर संजय विद्वांस के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया था। इसमें अर्जुन अनेजा, शिखा तल्सानिया, अनुराधा पटेल और मायरा दोशी जैेसे कलाकार भी नजर आए थे।
War 2: जूनियर एनटीआर ने पूरी की 'वॉर 2' के पहले शेड्यूल की शूटिंग, इस दिन होगा किरदार का खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed