फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhakshak Trailer: पत्रकार बनीं भूमि पेडनेकर ने नोचा समाज के ‘भक्षक’ का नकाब, बोलीं, ‘संजय मिश्रा का नाम ही..’

Wed, 31 Jan 2024 08:54 AM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 31 Jan 2024 08:54 AM IST
विज्ञापन
Bhakshak Trailer starring Bhumi Pednekar Sanjay Mishra Aditya Srivastava Sai Tamhankar directed by Pulkit
भक्षक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘दम लगाके हइशा’ से बड़े परदे पर लॉन्च हुईं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की नई फिल्म ‘भक्षक’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है। शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'भक्षक' में भूमि पेडनेकर एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म 'भक्षक' साल 2018 में सामने आए बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड की याद दिलाती है, हालांकि फिल्म के निर्देशक पुलकित  का मानना हैं कि इस फिल्म में जो घटनाक्रम दिखाए गए हैं, वह सिर्फ बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड की घटना नहीं है, बल्कि इस तरह की देश में घटने वाली कई घटनाओं को दिखाया गया है।

Bhakshak Trailer starring Bhumi Pednekar Sanjay Mishra Aditya Srivastava Sai Tamhankar directed by Pulkit
भक्षक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'भक्षक' में तेज तर्रार पत्रकार की भूमिका निभा रही अभिनेत्री भूमि पेडनेकर कहती हैं, 'इस तरह की घटनाएं हर दूसरे महीने अखबार में पढ़ने को मिलती हैं। यह किसी की जिंदगी की घटना हमारे लिए महज एक न्यूज बन कर  जाती है। ऐसी बच्चियों के साथ यह घटनाएं हो रही हैं, जिसके आगे पीछे कोई नहीं है। ऐसी कहानियां मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं। जब मैं फिल्म 'सोनचिरैया' की शूटिंग कर रही थी तो मैंने चंबल में एक आश्रम को गोद लिया था। उस फिल्म में खुशी का किरदार जिस लड़की ने निभाया है, वह उस आश्रम से ही है। मैं पिछले पांच वर्षो से इस क्षेत्र में काम कर रही हूं।' 

Bhakshak Trailer starring Bhumi Pednekar Sanjay Mishra Aditya Srivastava Sai Tamhankar directed by Pulkit
भक्षक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'दम लगा के हईशा' के बाद भूमि पेडनेकर फिल्म 'भक्षक' में एक बार फिर संजय मिश्रा के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। वह कहती हैं, 'संजय मिश्रा मेरे लिए लकी चार्म हैं, करियर के शुरुआत में आपकी जिंदगी से जो लोग जुड़े होते हैं वह आपके लिए बहुत स्पेशल होते हैं। जब गौरव वर्मा (फिल्म के निर्माता) ने बताया कि फिल्म में संजय मिश्रा है तो उनके साथ एक बार फिर काम करने के लिए बहुत ही उत्साहित थी। फिल्म में वह एक अकेले इंसान हैं, जो यह समझते हैं कि मैं क्या करना चाहती हूं?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhakshak Trailer starring Bhumi Pednekar Sanjay Mishra Aditya Srivastava Sai Tamhankar directed by Pulkit
भक्षक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'भक्षक' का निर्देशन पुलकित ने किया है। वह कहते हैं, 'इस फिल्म में जो घटनाक्रम दिखाए गए हैं, वह किसी एक घटना से प्रेरित नहीं है। इस फिल्म में देश की ऐसी तमाम घटनाओं को दिखाया गया है। उम्मीद है कि कि यह फिल्म कहीं ना कहीं बदलाव लाएगी। मेरे घर पर ऐसी घटनाएं हो तो मुझे दुख होता है, लेकिन बाकी बच्चियों  के साथ अगर ऐसा हो तो दुख क्यों नहीं होता है? इसी सोच मुझे इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा मिली। मैं ऐसी कई  बच्चियों से मिला हूं जो इस घटना की शिकार हुई हैं।' 

विज्ञापन
Bhakshak Trailer starring Bhumi Pednekar Sanjay Mishra Aditya Srivastava Sai Tamhankar directed by Pulkit
भक्षक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'भक्षक' का निर्माण शाहरुख खान के प्रोडक्शन रेड चिलीज के तहत गौरी खान और गौरव वर्मा ने किया है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और संजय मिश्रा के अलावा आदित्य श्रीवास्तव और साई तम्हणकर की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म के निर्देशक पुलकित कहते हैं, 'फिल्म 'भक्षक' के माध्यम से हमारा उद्देश्य समाज की कठोर वास्तविकताओं को दिखाना है। बदलाव लाने वाली बातचीत को बढ़ावा देना है। मैं इसमें और अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद कर रहा हूं।' यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 9 फरवरी 2024 को रिलीज होगी।

Box Office Collection: सिनेमाघरों में सुस्त पड़ी ऋतिक-दीपिका की फाइटर, तेजा सज्जा की हनुमान में अब भी दम बाकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed