ट्विटर पर भिड़े सोनम कपूर और अशोक पंडित
अलीगढ़ केस में सोनम का ट्वीट वॉर और डिंपल-शिल्पा के जन्मदिन समेत मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषि कपूर पिछले 8 महीने से अपनी कैंसर की बीमारी का इलाज करा रहे हैं। ऋषि कपूर अभी पत्नी के साथ न्यूयॉर्क में हैं। कुछ समय पहले ही डायरेक्टर राहुल रवैल ने उनकी बीमारी को लेकर खुलासा किया था, साथ ही बताया कि वो अब पूरी तरह से ठीक हैं। अब ऋषि कपूर के फैंस के लिए एक और अच्छी खबर आई है। करीबी सूत्रों के मुताबिक ऋषि कपूर और नीतू कपूर सितंबर में वापस लौट आएंगे।
पढ़ें: ‘घर वापसी’ के लिए तैयार ऋषि कपूर, जानें कब आ सकते हैं भारत
ब्रेकअप के बाद सृष्टि रोडे के ब्वॉयफ्रेंड ने लगाए कई आरोप
बिग बॉस से मशहूर हुईं एक्ट्रेस सृष्टि रोडे शो खत्म होने के बाद ब्वॉयफ्रेंड मनीष नागदेव से शादी करने वाली थीं लेकिन अब उन्होंने ब्रेकअप कर लिया है। दोनों ने इस पर कभी खुलकर बात नहीं की थी। वहीं अब मनीष ने 6 पन्नों की चिट्ठी लिखी है। मनीष ने सृष्टि पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 'उसने मुझे धोखा दिया है और मेरी भावनाओं के साथ खेला है।'
पढ़ें: रियलिटी शो के बाद इस टीवी एक्ट्रेस की टूट गई थी सगाई, अब एक्स मंगेतर बोला- 'किया मेरा पूरा इस्तेमाल'
शिल्पा शेट्टी का जन्मदिन आज
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 8 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। शिल्पा ने साल 1993 में फिल्म बाजीगर से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्मों के अलावा शिल्पा शेट्टी ने ब्रिटिश रियलिटी शो 'बिग ब्रदर 5' से भी खूब पॉपुलरिटी पाई। वो इस शो की विनर रह चुकी हैं।
पढ़ें: सर्जरी ने बदल दिया था शिल्पा का रंग रूप, करियर के शुरुआती दिनों में दिखती थीं ऐसी
अमेरिकन सिंगर डॉ जॉन का निधन
अमेरिकन सिंगर डॉ जॉन का 77 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। इसकी जानकारी उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल सेे दी गई। बयान में कहा गया कि '6 जून को दिग्गज म्यूजिशियन मैलकम जॉन रेबेनैक जूनियर जिन्हें हम डॉ जॉन के नाम से जानते हैं, अब हमारे बीच नहीं हैं।' बता दें कि डॉ जॉन 6 बार के ग्रैमी विनर रहे हैं।
पढ़ें: मशहूर संगीतकार मैल्कम जॉन रेबनेक का निधन, मिल चुका है 6 बार ग्रैमी अवार्ड

कमेंट
कमेंट X