फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

53 की उम्र में शादी के सवाल पर कुछ ऐसा बोल पड़े सलमान खान, फैंस होंगे बेहद निराश

Tue, 04 Jun 2019 06:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 04 Jun 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
Bharat Promotion Salman Khan says I Do not Believe in Marriage It is a Dying Institution
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : twitter

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) रिलीज होने में महज चंद घंटों का वक्त बचा है। फिल्म रिलीज से पहले ही सलमान अपन बयानों की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। 53 साल के सलमान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर है। हर कोई बस उस दिन का इंतजार कर रहा है जब सलमान शादी के बंधन में बंधेंगे। ऐसे में हाल ही में शादी को लेकर आया दबंग खान का बयान जानकर फैंस जरूर निराश हो सकते हैं।

Bharat Promotion Salman Khan says I Do not Believe in Marriage It is a Dying Institution
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : social media

सलमान (Salman Khan) ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान शादी के सवाल पर ऐसी बात कह दी जिसे जानकर उनके फैंस का दिल टूट सकता है। 'भारत' फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें शादी पर भरोसा नहीं है। उनके लिए शादी एक ऐसी परंपरा है जो खत्म हो रही है। सलमान खान ने यह बातें टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कही। 

Bharat Promotion Salman Khan says I Do not Believe in Marriage It is a Dying Institution
salman khan - फोटो : file photo

सलमान ने कहा- 'मुझे शादी जैसी संस्था में विश्वास नहीं है। बीते समय के साथ समाज से शादी का कॉन्सेप्ट कम होता जा रहा है।' इस दौरान जब सलमान से बच्चों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'जब ये सब होना होगा तब होगा। भाईजान से बच्चों को लेकर किया गया सवाल इसलिए भी अहम हो जाता है क्योंकि बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं सलमान सेरोगेसी के जरिए पिता बनने की सोच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Promotion Salman Khan says I Do not Believe in Marriage It is a Dying Institution
Salman Khan - फोटो : twitter

शादी और बच्चों को लेकर सलमान का बीते दिनों एक और बयान वायरल हुआ था। सलमान ने कहा था कि वह बच्चे तो चाहते हैं लेकिन मां नहीं चाहते। सलमान खान ने मुंबई मिरर से इंटरव्यू के दौरान यह बात कही थी। सलमान खान ने कहा था- 'मुझे बच्चे चाहिए लेकिन बच्चों के साथ मां आती है। मैं मां को नहीं चाहता लेकिन बच्चों को मां की जरूरत होती है। मेरे पास उनकी देखभाल करने के लिए पूरा गांव है।' 

विज्ञापन
Bharat Promotion Salman Khan says I Do not Believe in Marriage It is a Dying Institution
salman khan - फोटो : file photo

दरअसल, सलमान से जब भी शादी का सवाल पूछा जाता है तो वह हमेशा गोलमोल जवाब देते हुए नजर आते हैं। ऐसे में सलमान खान का शादी को लेकर यह बयान काफी अहम है। सलमान की बातों से इतना तो जरूर साफ है कि वह अभी शादी के मूड में तो बिल्कुल भी नहीं हैं। सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल हो चुके हैं। इतने लंबे वक्त में सलमान का नाम कई एक्ट्रेस के साथ तो जुड़ा लेकिन वह अभी तक शादी के बंधन में नहीं बंधे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed