फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhasha Sumbli: 'द कश्मीर फाइल्स' फेम एक्ट्रेस भाषा सुंबली की नेपोटिज्म पर दोटूक, बोलीं- 'ये बेवकूफ स्टार्स...

Sat, 08 Jul 2023 08:59 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 08 Jul 2023 08:59 AM IST
सार

'द कश्मीर फाइल्स' फेम एक्ट्रेस भाषा सुंबली ने नेपोटिज्म पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही बेवकूफ निर्माताओं और बेवकूफ स्टार्स पर तंज कसती नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Bhasha Sumbli opened up about the struggle an outsider face says dumb stars in Bollywood isolate talent
भाषा सुंबली - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस भाषा सुंबली अपने हालिया बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म के मुद्दे पर खुलकर बात की है, साथ ही इसे बरकरार रखने वालों पर करारा प्रहार करती नजर आई हैं। भाषा ने बताया है कि कैसे उनकी जैसी प्रतिभाओं को खुद को साबित करने तक का मौका नहीं मिल पाता है। 

Bhasha Sumbli opened up about the struggle an outsider face says dumb stars in Bollywood isolate talent
भाषा सुंबली - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में भाषा ने इंडस्ट्री में फैले भेदभाव पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने नेपोटिज्म की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इंडस्ट्री के बेवकूफ लोग दूसरे बेवकूफ को बेहतर दिखाने की कोशिश में लगे रहते हैं। भाषा ने हिंदी में अपने संघर्ष को याद किया और कहा कि जब वह फिल्मों में नहीं थीं, तो वह मुंबई में थिएटर के अपने बैचमेट्स के साथ बैठती थीं और खुद को साबित करने के एक बड़े मौके पर चर्चा करती थीं।

Bhasha Sumbli opened up about the struggle an outsider face says dumb stars in Bollywood isolate talent
भाषा सुंबली - फोटो : सोशल मीडिया

भाषा सुंबली ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि ब्रेक मिलने और खुद को साबित करने के बाद भी प्रतिभाओं को इंडस्ट्री में काम नहीं मिलता है। भाषा ने बॉलीवुड निर्माताओं की मानसिकता को समझाते हुए कहा, 'ये जो बेवकूफ बहुमत है, इनके साथ अगर टैलेंट रहे, तो वह चमक के निकल आएंगे। तो उन्हें सिंगल आउट करके, आइसोलेट करके, इनको काम नहीं देना, और इंडस्ट्री से बाहर करेंगे। इनके सामने हमारे लोग थोड़े बेहतर दिखे, तो हमें अपने बेवकूफ लोगों को बेहतर दिखाने के लिए बेवकूफ लोगों की जरूरत है।'

Adhuraa Review: पहाड़ियों पर बसा स्कूल, घना कोहरा और बदला लेने को बेचैन एक आत्मा, मामला रामसे सा है पर ठीक है

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhasha Sumbli opened up about the struggle an outsider face says dumb stars in Bollywood isolate talent
भाषा सुंबली - फोटो : सोशल मीडिया

भाषा सुंबली ने आगे कहा कि दर्शकों को कुछ चेहरे बार-बार देखने को मिलते हैं। उन्होंने इसे नेपोटिज्म का उदाहरण बताया और कहा कि यह मानदंड मुख्य कारण है कि कलाकार प्रतिभा में विश्वास खो देते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'आपको लगता है कि अगर इन लोगों को केवल आगे बढ़ना है, तो वास्तविक प्रतिभा के सामने आने के लिए कोई जगह नहीं है। अगर कुछ जगह है तो उन्हें वह जगह बनानी होगी, उदाहरण के लिए, इरफान खान।'

Alia Bhatt: 'मुझे जोकर कहलाने से भी कोई आपत्ति नहीं, बस चेक टाइम पर आ जाए', प्रोफेशनल लाइफ पर बोलीं आलिया भट्ट

विज्ञापन
Bhasha Sumbli opened up about the struggle an outsider face says dumb stars in Bollywood isolate talent
भाषा सुंबली - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में सुंबली ने अनुपम खेर की बहू शारदा पंडित का किरदार निभाया था। ऐसा कहा जाता है कि यह भूमिका गिरिजा टिक्कू की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी जैसे कलाकार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed