{"_id":"6155b7ed8ebc3edaf11504d8","slug":"bhojpuri-actor-arvind-akela-kallu-injured-during-the-shooting-of-the-film-shared-the-photo-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी: फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुए अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू, फोटो शेयर कर लिखा- आपकी दुआ से मिला एक नया जीवन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी: फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुए अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू, फोटो शेयर कर लिखा- आपकी दुआ से मिला एक नया जीवन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 30 Sep 2021 06:57 PM IST
1 of 5
अरविंद अकेला कल्लू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों अपनी फिल्म ‘रेस’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म के सेट से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की। इन फोटोज में अभिनेता के चेहरे पर काफी गंभीर चोटें नजर आ रही है। अरविंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट पर बताया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट आई है।
पोस्ट साझा करते हुए अरविंद ने लिखा, 'फिल्म 'रेस' की शूटिंग के दौरान 17 सितंबर को मेरा एक्सीडेंट हो गया था। लेकिन जब आप लोगो का आशीर्वाद हमारे साथ है, तो मुझे क्या हो सकता है। मैंने आप सब को पहले नही बताया कुछ मजबूरी थी, लेकिन आपकी दुआ से एक नया जीवन मिला है। अभी थोड़ा स्वस्थ हूं। बस कुछ दिन और डॉक्टर ने अराम करने को बोला है। फिर आपका कल्लु आपके लिए पूरी मेहनत करके आपका मनोरंजन करेगा।’
अरविंद ने आगे लिखा- हमारी फिल्म 'रेस' के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, डी ओ पी, एक्टर और पुरी टेक्निशियन टीम को बहुत- बहुत धन्यवाद जिन्होंने मुझे हिम्मत दी और साथ दिया। हमारे इंडस्ट्री और सारे दर्शकों का दिल से बहुत धन्यवाद ये आशीर्वाद यूं ही बना रहे।' अपने इस पोस्ट के जरिए अरविंद ने अपने उन डॉक्टर्स को भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनका इलाज किया।
3 of 5
अरविंद अकेला कल्लू
- फोटो : सोशल मीडिया
अरविंद अकेला कल्लू की 'रेस' में विक्रांत सिंह भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में कुछ हाई एक्शन सीन्स भी दिखाए जाएंगे। देवेंद्र तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के विकासनगर डी. दून में हो रही है।
विज्ञापन
4 of 5
अरविंद अकेला कल्लू
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं फिल्म रेस के अलावा कल्लू 'प्यार तो होना ही था', 'जान', 'विद्यापीठ', 'विजेता', 'दूल्हा धीरे धीरे कहिल ससुररी गलियां' और 'प्यार जब केहू से होजाला' जैसी कई फिल्में में भी नजर आएंगे।
5 of 5
अरविंद अकेला कल्लू
- फोटो : सोशल मीडिया
अरविंद अकेला कल्लू ने करियर के दौरान कई हिट फिल्मों और गानों में काम किया है। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि अरविंद को भोजपुरी सिनेमा का 'जस्टिन बीबर' कहा जाता है। उन्होंने सिर्फ 8 साल की उम्र से गाना शुरू किया और आज हर कोई उनकी दमदार आवाज और धमाकेदार गानों का दीवाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।