सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

काजल राघवानी ने फिर साधा खेसारी लाल यादव पर निशाना, बोलीं- 'लड़की हूं तो ये मत समझना कि...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 21 Feb 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actor Kajal Raghwani targets Again Khesari Lal Yadav In New Social Media Post
काजल राघवानी, खेसारी लाल यादव - फोटो : Instagram

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच इन दिनों मनमुटाव चल रहा है। दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई है हालांकि इस कड़वाहट के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। दोनों एक दूसरे पर धोखा देने के आरोप लगा रहे हैं। बीते दिनों जहां काजल राघवानी ने खेसारी पर कई इल्जाम लगाए थे। वहीं एक बार फिर काजल ने पोस्ट के जरिए खेसारी पर निशाना साधा है।

Trending Videos
Bhojpuri Actor Kajal Raghwani targets Again Khesari Lal Yadav In New Social Media Post
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी - फोटो : Instagram

हालांकि काजल ने कही भी खेसारी का नाम नहीं लिखा है लेकिन ये तंज उन्होंने भोजपुरी एक्टर पर ही कसा है। काजल ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा- अगर सहना सीखा है तो वक्त रहते जवाब देना भी सीखा ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actor Kajal Raghwani targets Again Khesari Lal Yadav In New Social Media Post
काजल राघवानी, खेसारी लाल यादव - फोटो : Youtube
काजल ने आगे लिखा- लड़की हूं तो ये मत समझना झुक कर सहती जाएगी। गलत सोचते हो जनाब, सामने आकर बोलने की हिम्मत रखती हूं। आज लोग गलत समझेंगे लेकिन कल खुद को सही साबित कर ही लूंगी। मां की रानी हूं मैं रानी बनकर ही जीऊंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Kajal Raghwani🦋Save Animals (@kajalraghwani)

Bhojpuri Actor Kajal Raghwani targets Again Khesari Lal Yadav In New Social Media Post
काजल राघवानी - फोटो : instagram

बता दें काजल का आरोप है कि खेसारी उन्हें सोशल मीडिया पर गालियां दिलवा रहे हैं और बदनाम करने कोशिश कर रहे हैं। काजल ने कहा- मुझे लाइव आकर रोने की आदत भी नहीं है। खेसारी बार-बार हर जगह मुझे बदनाम कर रहे हैं कि मैंने उन्हें धोखा दिया है। मैं अगर ये बात कहूं कि खेसारी ने मुझे धोखा दिया है तो बहुत कुछ बातें बननी शुरू होंगी।

विज्ञापन
Bhojpuri Actor Kajal Raghwani targets Again Khesari Lal Yadav In New Social Media Post
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav

इसपर खेसारी ने भी काजल को जवाब देते हुए कहा था- 'आजकल हर किसी के इंटरव्यू में खेसारी ही नजर आता है। आपके पास अपना कोई मुद्दा नहीं है खेसारी के अलावा। अपने काम से बड़े बनकर दिखाओ। मेरे पीछे क्यों पड़े हो, मुझसे आत्महत्या कराना चाहते हो'?  जैसा बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ है, वैसा ही मेरे साथ भी हो रहा है लेकिन मैं कमजोर नहीं हूं ऐसा कदम नहीं उठाऊंगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed