फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khesari Lal Yadav: मंदिर के गेट पर लात मारने और महिला विरोधी गाना गाने तक, इन विवादों में फंस चुके हैं खेसारी

Fri, 21 Oct 2022 11:25 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 21 Oct 2022 11:25 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actor Khesari lal yadav top controversies Pawan Singh Chachi Ke Bachi kicking at moteshwarnath temple
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव एक बार फिर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है। दरअसल, एक वायरल वीडियो में अभिनेता पिपराइच स्थित भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट पर जूता पहन लात मारते नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं जब खेसारी लाल यादव इस तरह के विवाद में फंसे हों, इससे पहले भी कई बार वह विवादों में घिर चुके हैं। यहां पढ़िए अभिनेता के पांच बड़े विवाद...

loader
Bhojpuri Actor Khesari lal yadav top controversies Pawan Singh Chachi Ke Bachi kicking at moteshwarnath temple
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
चेक बाउंस मामले में जारी हुआ था गैर जमानतीय वारंट
अभिनेता खेसारी लाल यादव के खिलाफ छपरा के रसुलपुर थाना में एक शख्स ने चेक बाउंस का केस दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि अभिनेता ने उससे 7 कट्टा जमीन 22 लाख 80 हजार रुपये में ली थी। इसके लिए अभिनेता ने 18 लाख का चेक भी दिया था लेकिन वह बाउंस कर गया था। इसके बाद जब अभिनेता से संपर्क करने की कोशिश की तो वह टालमटोल करने लगे। बता दें कि इस मामले में खेसारी के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट भी जारी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actor Khesari lal yadav top controversies Pawan Singh Chachi Ke Bachi kicking at moteshwarnath temple
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
समर्थकों की वजह से निशाने पर आए थे खेसारी
 गाने 'चाची के बाची' के रिलीज के बाद भी अभिनेता विवादों में घिर गए थे। अभिनेता के गाने के बाद एक गायक ने खेसारी लाल की बेटी को लेकर विवादित गाना गाया था, जिसकी वजह से खेसारी के समर्थक गुस्सा गए और उन्होंने सिंगर को पीटकर माफी मंगवाई। हालांकि, इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और खेसारी यूजर्स के निशाने पर आ गए थे।
Bhojpuri Actor Khesari lal yadav top controversies Pawan Singh Chachi Ke Bachi kicking at moteshwarnath temple
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
जब खेसारी को बताया महिला विरोधी
'चाची के बाची' के बोल की वजह से खेसारी को विरोध का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं उनके खिलाफ पटना और मुंबई में कई संगठनों ने केस भी दर्ज कराया था और खेसारी को महिला विरोधी बताया था।
विज्ञापन
Bhojpuri Actor Khesari lal yadav top controversies Pawan Singh Chachi Ke Bachi kicking at moteshwarnath temple
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : social media
पवन सिंह से दुश्मनी 
पवन सिंह और खेसारी की दुश्मनी के कई किस्से मशहूर हैं। हालांकि, जिस विवाद ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं वह था दोनों के बयान बाजी का मामला। दरअसल, एक शो के दौरान पवन सिंह ने खेसारी के खिलाफ एक बयान दिया था, जिसके बाद खेसारी लाल यादव ने भी सोशल मीडिया पर आकर पवन सिंह को लेकर कई बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने जोश-जोश में कई विवादित बातें भी बोल डाली थीं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed