{"_id":"6119f11b8ebc3edfaf547a39","slug":"bhojpuri-actress-akshara-singh-bigg-boss-ott-net-worth-career-life-income-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी: एक फिल्म के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं अक्षरा सिंह, पवन सिंह संग रिश्ते का हुआ था दर्दनाक अंत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी: एक फिल्म के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं अक्षरा सिंह, पवन सिंह संग रिश्ते का हुआ था दर्दनाक अंत
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा में नाम तो कमाया ही है, इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल में भी काम किया है। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं और यहीं वजह है की अक्षरा की फैन फॉलोइंग में यूपी बिहार में खूब देखने को मिलती है।अक्षरा के माता पिता भी भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं। अक्षरा ने तबादला, धड़कन, सत्या, मां तुझे सलाम, सौगंध गंगा मैया के जैसी कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।
बिग बॉस के लिए मिली है मोटी फीस
अभिनेत्री होने के साथ ही एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। अक्षरा ने अब तक कई म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज दी है। इन दिनों अक्षरा बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनी हुई हैं। इस शो पर आने के लिए अक्षरा को अच्छी खासी फीस दी गई है। आपको बता दें कि रवि किशन, मनोज तिवारी, खेसारीलाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ और मोनालिसा जैसे भोजपुरी एक्टर इस शो का हिस्सा हो चुके हैं।
2 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षरा सिंह के फिल्मी करियर की शुरुआत रवि किशन की फिल्म 'सत्यमेव जयते' से हुई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। 30 अगस्त 1993 में जन्मी अक्षरा ने कभी सोचा नहीं था कि वह एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बनाएंगी। उन्हें बचपन से गाने का बहुत शौक था।
3 of 5
पवन सिंह और अक्षरा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में टॉप मानी जाती है। दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं भी खूब रही हैं लेकिन शायद ही आप जानते होंगे कि अक्षरा ने पवन सिंह पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। खबरें ये तक थी कि इतना ही नहीं पवन सिंह ने बाल पकड़ कर अक्षरा को घसीटा और गंदी-गंदी गालियां देते हुए उनका सिर दीवार पर दे मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षरा भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ टीवी सीरियल में भी अभिनय कर चुकी हैं। अक्षरा ने अपनी अभिनय की शुरुआत Zee Tv के सीरियल 'काला टीका' से किया। इसके बाद अक्षरा सोनी टीवी के सीरियल 'सर्यपूत्र कर्ण' में, लेकिन इन सबसे उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी में अक्षरा सिंह कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं तो भोजपुरी सिनेमा की तरफ रुख कर लिया। यहां उनकी गाड़ी चल पड़ी। अक्षरा को पहली ही फिल्म में भोजपुरी के सुपरस्टार रविकिशन के साथ काम करने को मौका मिला। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज अक्षरा एक फिल्म के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।