{"_id":"6176795b4d7544627e3dd823","slug":"bhojpuri-actress-akshara-singh-family-was-not-happy-when-she-entered-in-the-indusrtry-says-my-relatives-used-to-taunt-me","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी: फिल्मों में कदम रखने पर परिवार और रिश्तेदारों से अक्षरा सिंह को मिले थे ताने, कहा था- नाचने गाने वाली बनेगी क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी: फिल्मों में कदम रखने पर परिवार और रिश्तेदारों से अक्षरा सिंह को मिले थे ताने, कहा था- नाचने गाने वाली बनेगी क्या?
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी फिल्मों और गानों को काफी पसंद किया जाता है। सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि देश के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनकर भी अक्षरा ने खूब सुर्खियां बटोरी। आज अक्षरा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा की फैन फालोइंग भी काफी ज्यादा है। लोग उनकी खूबसूरती और उनके दमदार अभिनय के दीवाने हैं।
अक्षरा को घरवालों से मिलते थे ताने
उन्होंने कड़ी मेहनत कर ये मुकाम हासिल किया है। हालांकि अक्षरा के लिए फिल्मों में आना आसान नहीं था। उनके परिवार और रिश्तेदार इस फैसले के खिलाफ थे। एक समय ऐसा था जब फिल्मों में कदम रखने पर अक्षरा को परिवार और रिश्तेदारों के ताने सुनने को मिले थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने उन दिनों की कड़वी यादों को साझा किया था।
2 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा ने कहा कि उनके परिवार वाले उन पर पाबंदिया लगाते थे और कहते थे कि नचनिया गवैया बनेगी क्या? सभी उंगलियां उन पर उठती थीं। अक्षरा ने बताया था कि वो पटना से हैं लेकिन पहले उन्हें पूरी तरह से भोजपुरी नहीं आती थी। जब उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में काम करना शुरू किया तो भोजपुरी ना जानने के कारण उन्हें कई सारी बातें नहीं समझ आती थी। ऐसे में वह कई सही फिल्मों का चुनाव नहीं कर पाईं।
3 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा ने कहा कि, 'वह दौर ऐसा था जब मुझे इन चीजों की बहुत समझ नहीं थी। उस वक्त मैं इतनी बड़ी भी नहीं थी कि किसी से कह सकूं कि मैं ये नहीं करुंगी। उस वक्त जो मिलता गया मैं वह करती रही। अब जब समझ आई तो पता चला की ये गलत है और ये सही'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : Instagram
अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने एक फिल्म इसलिए मना कर दी थी क्योंकि उस फिल्म के कंटेंट से उन्हें आपत्ति थी। कई लोग उनके पास गाने के ऑफर्स लेकर आते हैं लेकिन जो उन्हें सही नहीं लगता है वह उसे मना करती हैं। अक्षरा कहती हैं कि अगर महिलाओं के प्रति भोजपुरी इंडस्ट्री में बदलाव लाना है तो एक स्टैंड लेना पड़ेगा और वह वही कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पवन सिंह, अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा की जोड़ी पवन सिंह के साथ खूब जमती है। पवन और अक्षरा भोजपुरी सिनेमा के सबसे सफल कलाकारों में से एक माने जाते हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और उनके साथ की फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आती हैं। ऐसी भी खबरें थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। कई बार तो पवन ने अक्षरा को अपनी गर्लफ्रेंड बताया था हालांकि बाद में उन्होंने ज्योति सिंह से शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।