वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' की कुकू यानी कि अभिनेत्री कुब्रा सैत ने नया खुलासा किया है। उन्होंने सेक्रेड गेम्स में कुकू के किरदार में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपने बोल्ड और इंटीमेंट सीन्स को लेकर अपना अनुभव साझा किया है और साथ ही यह भी बताया है कि इन सीन्स को देने के बाद उनकी क्या हालत हुई थी? गौरतलब है कि सेक्रेड गेम्स वेब सीरीज में कुब्रा सैत ने एक ट्रांस महिला 'कुकू' का किरदार निभाया था। सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ उनके इंटीमेट और बोल्ड सीन्स काफी सुर्खियों में रहे थे। अब उन्होंने इसे लेकर विस्तार से अपने अनुभव को एक इंटरव्यू के जरिए साझा किया है।
कुब्रा सैत: 'सेक्रेड गेम्स की कुकू' का खुलासा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इंटीमेट सीन देने के बाद हुआ था यह...
क्या कहा कुब्रा सैत ने?
कुब्रा सैत ने एक इंटरव्यू में बताया कि वेब सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इंटीमेट सीन्स देने के बाद वह जमीन पर बैठकर रोने लगीं थीं। उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्होंने बताया कि यह सीन सात बार शूट किया गया था, क्योंकि निर्देशक अनुराग कश्यप को सात अलग-अलग नजरिये से इसे पेश करना था। 'सेक्रेड गेम्स' में 'कुकू' के किरदार को काफी लोकप्रियता भी मिली थी।
नवाजुद्दीन के साथ इंटीमेट सीन देने के बाद इमोशनल हो गईं थीं कुब्रा
अपने इंटरव्यू में कुब्रा सैत ने बताया कि बोल्ड और इंटीमेट सीन्स देने के बाद वह भावुक हो गईं थीं। उन्होंने कहा, मैंने जब पहला टेक लिया, वह वापस आए और कहा कि हम अगले के लिए जल्दी से करेंगे। दूसरा टेक होने के बाद उन्होंने कहा कि हम अगला जल्दी से करेंगे। तीसरी बार जब मैंने ऐसा किया, तो उन्होंने कैमरा नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पास शिफ्ट कर दिया।
फिर हमने कुछ और किया और सातवीं बार, जब मैंने कर दिया... तो मैं पूरी तरह टूट गई थी। मैं उस वक्त सचमुच टूट गई थी। बहुत भावुक हो गई थी। ऐसे में नवाजुद्दीन मेरे पास आये और 'धन्यवाद' कहा। उन्होंने कहा, मैं तुम्हें बाहर मिलता हूं? तब मुझे पता चला कि सीन खत्म हो गया है।
कुब्रा सैत ने बताया कि इन बोल्ड और इंटीमेट सीन्स के बाद मैं टूट गई थी और फर्श पर ही बैठकर ही रो रही थी।मैं रो जा रही थी। इससे पहले कुब्रा सैत ने बताया था कि उन्होंने क्यों मकरंद देशपांडे से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक बार में सार्वजनिक तौर पर मकरंद देशपांडे से माफी मांगी थी और उनका आशीर्वाद लिया था।
