फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: अक्षरा सिंह ने महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का उपयोग करने वालो को लगाई फटकार, पूछा ये बड़ा सवाल

Sat, 18 Dec 2021 08:32 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 18 Dec 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actress akshara singh give strong message to those Mans who abuse women video goes viral on social media
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह ने फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई। वो आज के समय में अपनी एक फिल्म के लिए सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। अक्षरा सिंह को भोजपुरी सिनेमा में न सिर्फ उनके अभिनय के लिए जाना जाता है, बल्कि वो उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो किसी भी मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती हैं। फिल्मों के साथ-साथ अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।



महिलाओं को लेकर उठाई आवाज

हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो को जरिए उन्होंने महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का उपयोग करने वाले लोगों की क्लास लगाई है और साथ ही महिलाओं को खुद के लिए खड़े होने की नसीहत दी। अक्षरा सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दो घंटे पहले डाले गए इस वीडियो को अब तक 39 हजार से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं।

bhojpuri actress akshara singh give strong message to those Mans who abuse women video goes viral on social media
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

ये है अक्षरा का खास मैसेज

वीडियो में अक्षरा अभद्र भाषा का उपयोग करने वालों को खास मैसेज दे रही हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रणाम, काफी दिनों से मेरे मन में ये बात आ रही थी कि हमारे सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे गुणी लोग हैं जो अधिकतर महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का उपयोग करते हैं जैसे मां बहन और पत्नी के लिए। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में गालियों का भविष्य बहुत ही उज्ज्वल होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

bhojpuri actress akshara singh give strong message to those Mans who abuse women video goes viral on social media
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

महिलाओं के लिए गंदे शब्दों का होता है इस्तेमाल

इस वीडियो को साझा करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा, ‘हम उस भारत में रहते हैं जहां मां बहन और बेटियों के लिए अभद्र और गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। ये बात सीधे तौर पर साफ जाहिर है कि इन शब्दों का इस्तेमाल वहीं मर्द करते हैं जिनके अंदर खुद ताकत नहीं है। कभी कभी मुझे ऐसा लगता है कि क्या हमारी देश की महिलाएं इतनी कमजोर हैं कि वह मर्दों के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं करती।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress akshara singh give strong message to those Mans who abuse women video goes viral on social media
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

अक्षरा ने कहा सोच को साफ कीजिए

अक्षरा ने आगे कहा, ‘हमारी सोच इतनी सस्ती नहीं है इसलिए हम ऐसे शब्दों का उपयोग नहीं करते। हम किसी के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकते। अपनी सोच को साफ रखिए और दूसरों का आदर कीजिए। अक्षरा सिंह अक्सर अपनी जिंदगी हो या फिर कोई सोशल मुद्दा वो हर चीज पर खुलकर अपनी राय रखती हैं।

विज्ञापन
bhojpuri actress akshara singh give strong message to those Mans who abuse women video goes viral on social media
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी में आई थीं नजर

अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने सुपरस्टार रवि किशन के साथ काम किया था। भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ अक्षरा ने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया। अक्षरा सिंह फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहीं। यूपी बिहार में उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed