फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshara Singh: अक्षरा सिंह को मिला बी प्राक के साथ बड़ा मौका, इस म्यूजिक वीडियो में जल्द आएंगी नजर

Mon, 17 Apr 2023 05:41 PM IST
ज्योति वर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Akshara Singh got Biggest Chance To work With B Praak Music Album Song Ankhein Meech Ke
अक्षरा सिंह-बी प्राक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह को 'फिलहाल' फेम संगीतकार बी प्राक के साथ काम करने का बड़ा मौका मिला है। भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह, बी प्राक के नए म्यूजिक एल्बम 'आंखें मिच के' में नजर आने वाली है। अक्षरा सिंह 'आंखे मिच के' में बी प्राक के साथ अपनी जुगलबंदी को बेहद खास मानती हैं। अक्षरा सिंह ने न सिर्फ 'आंखे मिच के' में अभिनय किया है, बल्कि इस गीत को गायक अखिल सचदेव के साथ गाया भी है।

Bhojpuri Actress Akshara Singh got Biggest Chance To work With B Praak Music Album Song Ankhein Meech Ke
अक्षरा सिंह-बी प्राक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री अक्षरा सिंह अभिनय के साथ -साथ अपने गायकी से भी गर्दा उड़ाती रहती हैं। भोजपुरी में अब तक अक्षरा सिंह के कई म्यूजिक वीडियो आ चुके हैं। पहली बार वह हिंदी पंजाबी मिक्स म्यूजिक एल्बम 'आंखे मिच के' कर रही हैं। इस म्यूजिक एल्बम में अक्षरा सिंह ने अखिल सचदेव के साथ गाया है और इस गीत को गीतकार जानी ने लिखा है। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का म्यूजिक एल्बम 'आंखे मिच के'  इसी महीने 20 अप्रैल को रिलीज होने वाला है।

Bollywood: जब सुपरस्टार्स का किरदार भी दर्शकों को नहीं आया पसंद, बड़े बजट की फिल्मों का हुआ बंटा धार

Bhojpuri Actress Akshara Singh got Biggest Chance To work With B Praak Music Album Song Ankhein Meech Ke
अक्षरा सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का 'आंखे मिच के' पहला हिंदी पंजाबी मिक्स एल्बम हैं। अक्षरा सिंह कहती हैं, 'बी प्राक का बॉलीवुड में एक बड़ा नाम है, उनके साथ काम करने बहुत ही बेहतरीन अनुभव  रहा। बी प्राक और अखिल सचदेव के साथ काम करना मेरे लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं था। हम सब ने मिलकर एक बेहतरीन गाना बनाया है। उम्मीद करती हूं कि हमारे प्रशंसकों का प्यार और आशीर्वाद मेरे इस गाने को भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Akshara Singh got Biggest Chance To work With B Praak Music Album Song Ankhein Meech Ke
अखिल सचदेव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गायक अखिल सचदेव 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'बधाई हो', 'कबीर सिंह', 'जवानी जानेमन' जैसी कई फिल्मों के गीत गा चुके हैं। पहली बार वह भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह के साथ म्यूजिक एल्बम 'आंखे मिच के'  में गा रहे हैं। वहीं बी प्राक पंजाबी इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक और संगीतकार रहे है। हिंदी में उन्होंने अपने गायन की शुरुआत अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' के गाने 'तेरी मिट्टी' से की थी, इस गीत के लिए बी प्राक को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। संगीतकार के तौर पर अक्षय कुमार के म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली।

Nushrratt Bharuccha: नुसरत के हाथ लगी पैन इंडिया फिल्म, बेल्लमकोंडा श्रीनिवास के साथ छत्रपति में मचाएंगी धमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed