बॉलीवुड फिल्में आज कल दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता बटोर रही है। आज के दर्शक केवल फिल्म की में अभिनेता ही नहीं बल्कि अच्छी कहानी की भी मांग कर रहे हैं। इस इंडस्ट्री में बीते कुछ समय में कई ऐसी फिल्में आई हैं, जिनकी कहानियां, निर्देशन दर्शकों पसंद नहीं आई है। इन फिल्मों में जिन किरदारों को चुना गया वह उनमें फिट भी नहीं बैठे। ऐसे में ये फिल्में बड़े पर्दे पर औंधे मुंह गिर गईं। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी फिल्में थी।
Bollywood: जब सुपरस्टार्स का किरदार भी दर्शकों को नहीं आया पसंद, बड़े बजट की फिल्मों का हुआ बंटा धार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सम्राट पृथ्वीराज’
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह विफल रही थी। इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया था। यह फिल्म तीन जून 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय की भूमिका को दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया था। खिलाड़ी कुमार पृथ्वीराज के किरदार में बिल्कुल फिट नहीं बैठे थे।
सेल्फी
बॉलीवुड के रोमांटिक एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी दर्शकों को कुछ खास नहीं भाई। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं था, जब इमरान की फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। इससे पहले साल 2016 में हुआ था, जब वे इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन मोहम्मद अजहरुद्दीन के किरदार पर बेस्ड फिल्म ‘अजहर’ में नजर आए थे। इस फिल्म में वह क्रिकेटर के किरदार में फिट नहीं बैठे और यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।
कलंक
फिल्म कलंक मेगा स्टार से सजी फिल्म थी। इस फिल्म का दर्शकों ने काफी इंतजार किया था। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को उनका ड्रीम प्रोजेक्ट भी कहा गया था। माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य कपूर, वरुण धवन सभी किरदारों में बिल्कुल फिट नहीं हुए। वरुण का लुक दर्शकों को बिल्कुल नहीं भाया। नतीजन फिल्म टिकट खिड़की पर पानी मांगती नजर आई।
‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान की फ्लॉप फिल्मों में ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ भी शुमार है। फिल्म में आमिर खान का किरदार हो या फिर अमिताभ बच्चन का, ऑडियंस को न कुछ समझ आया और ना कुछ पसंद आया। लेखक ना कहानी सही से गढ़ सके और किरदारों के अजीबो गरीब लुक ने इसे फ्लॉप लिस्ट में शुमार कर दिया।