'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री नुसरत भरूचा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी परफेक्ट फिगर और बोल्ड तस्वीरों के साथ ही अभिनेत्री फिल्मों के चलते भी खूब चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन आज जिस वजह से नुसरत लाइमलाइट में हैं, वह जानकारी उनके फैंस को खुशी से झूमने का मौका देने वाली है। दरअसल, मेकर्स ने एलान कर दिया है कि नुसरत बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की आगामी फिल्म 'छत्रपति' में मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं।
Nushrratt Bharuccha: नुसरत के हाथ लगी पैन इंडिया फिल्म, बेल्लमकोंडा श्रीनिवास के साथ छत्रपति में मचाएंगी धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ अभिनेता बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की 'छत्रपति' का टीजर 30 मार्च को रिलीज किया गया था। यह फिल्म एसएस राजामौली की 2007 में इसी नाम की फिल्म का हिंदी रीमेक है, जिसमें प्रभास मुख्य भूमिका में थे। टीजर को देख उत्साहित हुए दर्शकों के दिल में फिल्म की मुख्य अभिनेत्री को लेकर कई सवाल थे क्योंकि टीजर में किसी एक्ट्रेस की झलक देखने को नहीं मिली थी। 'छत्रपति' को अपनी हीरोइन मिल गई है। नुसरत भरूचा को आगामी फिल्म में बेल्लमकोंडा श्रीनिवास के साथ मुख्य भूमिका के लिए साइन कर लिया गया है।
Kishore Kumar: सुनील शेट्टी संग स्क्रीन साझा करने को उत्साहित हैं कांतारा के किशोर कुमार, जाहिर की खुशी
एसएस राजामौली की साल 2007 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म 'छत्रपति' की हिंदी रीमेक में बेल्लमकोंडा श्रीनिवास मुख्य भूमिका में हैं। जब से टीजर फैंस के बीच रिलीज हुआ है, तभी से सभी की निगाहें मुख्य अभिनेत्री के नाम की घोषणा पर थीं। आखिरकार अब इसका एलान कर दिया गया है। 'छत्रपति' के हिंदी रीमेक में नुसरत भरूचा मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म से बेल्लमकोंडा श्रीनिवास बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।
View this post on Instagram
नुसरत भरूचा ने 'छत्रपति' में प्रमुख अभिनेत्री की भूमिका निभाने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'मैं उत्साहित हूं, लेकिन मुझे थोड़ी नर्वसनेस भी है। यह मेरी पहली पैन इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। ऐसा करने के लिए मैं छत्रपति जैसी फिल्म से बेहतर कुछ और नहीं सोच सकती थी। मैं एक टीम के साथ काम करने के लिए बहुत रोमांचित हूं। चाहे वह फिर फिल्म के हीरो हों या फिर बाकी सदस्य।'
'छत्रपति' का निर्देशन वीवी विनायक द्वारा किया गया है। यह फिल्म एसएस राजामौली की प्रभास अभिनीत इसी शीर्षक वाली फिल्म का आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म में दर्शकों को भरपूर एक्शन, बेहतरीन कहानी और शानदार कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म में भाग्यश्री, शरद केलकर और करण सिंह छाबड़ा भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 12 मई, 2023 को रिलीज होने वाली है।
Raghav Juyal: डेटिंग की अफवाहों के बीच राघव जुयाल ने की शहनाज की तारीफ, कही यह बात