फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी: अक्षरा सिंह का लड़कों को सख्त संदेश, बोलीं- ‘धोखेबाज हैं पहले पटाते हैं और फिर…’ देखें वीडियो

Fri, 19 Nov 2021 11:57 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 19 Nov 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara Singh said on the relationship that ladke dhokhebaaj hote hai watch video
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री ने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं, फैंस अक्षरा सिंह की आवाज के भी दीवाने हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह छाई रहती हैं। लेकिन अक्षरा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी कई बार लाइमलाइट में आ चुकी हैं। एक समय था जब भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह और सुपरस्टार पवन सिंह का नाम एक साथ लिया जाता था। दोनों ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया था। अक्षरा और पवन एक-दूसरे के प्यार में दीवाने थे। लेकिन दोनों के रिश्ते का अंत बुरा हुआ। इस दौरान अक्षरा ने अपने रिश्ते और पवन सिंह के बारे में काफी कुछ कहा था। वहीं, अब अक्षरा सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लड़कों के लिए अपने मन की बात करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

Bhojpuri actress Akshara Singh said on the relationship that ladke dhokhebaaj hote hai watch video
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अक्षरा सिंह के फैन पेज पर अभिनेत्री का एक पुराना वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में अक्षरा लड़कों को धोखेबाज बता रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह एक स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस के लिए खड़ी हैं। इस वीडियो में अक्षरा कहती हुई नजर आ रही हैं कि लड़के धोखेबाज होते हैं। पहले झूठ बोलते हैं फिर पटाते हैं और बाद में? बाद में क्या कहते हैं आपको पता ही है।

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh Meri Jaan (@aksharasingh_fanpage)

Bhojpuri actress Akshara Singh said on the relationship that ladke dhokhebaaj hote hai watch video
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

अक्षरा सिंह के इस वीडियो को शेयर करते हुए फैन पेज की तरफ से लिखा गया है, ‘मोहब्बत की हर एक गली में बिके हैं, ये लड़के कभी एक पर ना टिके हैं।’ अक्षरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara Singh said on the relationship that ladke dhokhebaaj hote hai watch video
पवन सिंह, अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। दावा किया जाता है कि अक्षरा पवन से शादी करना चाहती थीं लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद अक्षरा सिंह ने सामने आकर पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अक्षरा ने पवन सिंह पर मारपीट और गाली गलौच करने जैसे आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara Singh said on the relationship that ladke dhokhebaaj hote hai watch video
अक्षरा सिंह, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा ने कहा था कि पवन सिंह उनके साथ रिलेशन में थे और उनसे चोरी-छुपे ज्योति सिंह से दूसरी शादी रचा ली थी। शादी के बाद भी वो उनके साथ रिलेशन में रहना चाहते थे। अक्षरा के इस बयान ने दोनों को कॉन्ट्रोवर्सी में लाकर खड़ा कर दिया था। हालांकि, अब दोनों अपनी-अपनी लाइफ में खुश हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed