देश भर में आज यानी 26 अक्टूबर से नवरात्रि की त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक नौ दिनों के इस पावन पर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मना रहे हैं। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षरा पर पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।
Akshara Singh: नवरात्रि के पहले दिन वायरल हुआ अक्षरा सिंह का यह वीडियो, हाथ जोड़ते हुए फैंस से कही खास बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह वीडियो एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में वह अपने फैंस सहित सभी देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देती दिख रही हैं। वीडियो में अक्षरा हाथ जोड़ते हुए कह रही हैं, 'नवरात्रि की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं, माता रानी आप सबके जीवन में खुशियां लाएं...जय माता दी।' इस क्लिप के साथ उन्होंने कैप्शन में भी जय माता दी लिखा है।
View this post on Instagram
A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)
Falguni Pathak-Neha Kakkar: नेहा-फाल्गुनी की लड़ाई के बीच कूदी सोना महापात्रा, लिखा- प्रिय भारत, ऐसे रीमिक्स...
एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर अब लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने हाथ जोड़ते हुए इमोजी के साथ 'हैप्पी नवरात्रि' लिखा। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'जय हो दुर्गा मां।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स इस पोस्ट पर जय माता दी लिख रहे हैं।
Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव के परिवार से मिल भावुक हुईं भारती सिंह, रोते हुए सामने आया कॉमेडियन का वीडियो
गौरतलब है कि नवरात्रि पर माता रानी को समर्पित अक्षरा के गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। 'चला माई के चुनरी चढ़ावे' और 'छम छम बाजे पैजनिया' यूट्यूब पर खूब देखे जा रहे हैं। इन गानों पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा हाल ही में एक्ट्रेस एक एमएमएस की वजह से सुर्खियों में आ गई थीं। हालांकि उन्होंने इसका खंडन करते हुए इसे फेक बताया था।
Ali Fazal-Richa Chadha Wedding: अली-ऋचा की शादी में हॉलीवुड सितारे भी जमाएंगे रंग, सामने आई मेहमानों की लिस्ट