{"_id":"5b065fa34f1c1bde408b7778","slug":"bhojpuri-actress-and-pawan-singh-so-star-nidhi-jha-shares-her-video-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पवन सिंह के साथ गदर मचाने वाली इस एक्ट्रेस के हैं करोड़ों फैंस, भोजपुरी की हैं लूलिया गर्ल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पवन सिंह के साथ गदर मचाने वाली इस एक्ट्रेस के हैं करोड़ों फैंस, भोजपुरी की हैं लूलिया गर्ल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 24 May 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
Nidhi Jha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी-बिहार में 'लूलिया गर्ल' के नाम से मशहूर निधि झा अपनी अदाओं से कई दिलों पर राज करती हैं। पवन सिंह के साथ एक ही गाने 'लूलिया मांगेले...' से हिट हुई निधि झा भोजपुरी की प्रिया प्रकाश हैं। अपनी दिलकश अदाओं की वजह से निधि झा न केवल यूपी बिहार के लोगों की फेवरेट हैं बल्कि देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
nidhi jha
निधि झा के सोशल मीडिया पर काफी फैंस हैं उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह प्रिया प्रकाश की तरह की आंखें मटकाती नजर आ रही हैं।
A post shared by Nidhi (@nidhijha05) on
nidhi jha
निधि झा को हाल ही में भोजपुरी सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सम्मान से सम्मानित किया गया। निधि पिछले साल भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ ब्लॉक बस्टर फिल्म 'गदर' में नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू अवार्ड भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2017 में आया निधि और पवन सिंह का ये गाना सुपरहिट रहा था। इस गाने को अब तक 11 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बात करें निधि झा की आगामी फिल्म की तो फिलहाल वह `मैं नागिन तू सपेरा` की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी जगत के सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
nidhi jha
निधि 'गुलाम' जैसे कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। निधि भोजपुरी फिल्म 'गैंगस्टर दुल्हनियां' में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।