सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: मोनालिसा पर चढ़ा ‘ब्रह्मास्त्र’ के ‘देवा-देवा’ गाने का खुमार, अभिनेत्री का वीडियो देख फैंस हुए फिदा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 18 Aug 2022 01:53 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Monalisa groove on brahmastra song deva deva, shares video on social media
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मोनालिसा भोजपुरी के अलावा छोटे पर्दे का भी जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनपर 'ब्रह्मास्त्र' के 'देवा-देवा' गाने का खुमार चढ़ गया है। मोनालिसा के इस वीडियो को फैंस भी पसंद  कर रहे हैं।

Trending Videos
Bhojpuri Actress Monalisa groove on brahmastra song deva deva, shares video on social media
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में खूबसूरत लगीं मोनालिसा
दरअसल, मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह ब्लू कलर के क्रॉप टॉप और डेनिम जींस में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। इसके साथ ही वह बालकनी में एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज भी देती नजर आ रही हैं। 'ब्रह्मास्त्र' के गाने की तारीफ करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, 'कितना प्यारा एहसास और मेरे मन में ये खूबसूरत गाना।'

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Monalisa groove on brahmastra song deva deva, shares video on social media
मोनालिसा - फोटो : social media

फैंस को पसंद आया वीडियो
मोनालिसा के इस वीडियो पर फैंस भी कमेंट कर अपना प्यार जता रहे हैं। कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है, तो किसी को उनकी अदाएं पसंद आ रही हैं। ज्यादातर फैंस हार्ट और फायर इमोजी कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में तो अपना नाम कमाया ही है। इसके बाद टीवी में भी वह अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने टीवी की शुरुआत 'बिग बॉस' से की और अब तक कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।

Bhojpuri Actress Monalisa groove on brahmastra song deva deva, shares video on social media
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन आएगी फिल्म
ब्रह्मास्त्र के बारे में बात करें तो यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय शामिल हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैंस का बढ़िया रिस्पांस मिला है। ऐसे में फिल्म को लेकर सभी काफी उत्सुक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed