फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: भोजपुरी एक्ट्रेस ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार, कहा- मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा

Sun, 13 Oct 2019 12:22 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 13 Oct 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Neha Bansal shared video on Facebook seeking help from PM Narendra Modi
पीएम नरेन्द्र मोदी और दीपिका- रणबीर के साथ नेहा बंसल - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नेहा बंसल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा रोते- रोते अपनी समस्या बता रही हैं। वहीं वो मदद के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी से भी मदद की गुहार लगाई है। 

Bhojpuri Actress Neha Bansal shared video on Facebook seeking help from PM Narendra Modi
नेहा बंसल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल नेहा बंसल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नेहा पीएम मोदी से मदद मांगती नजर आ रही हैं। वीडियो में नेहा रोते हुए बता रही हैं कि उनके पति ने उन्हें छोड़ दिया है और उसके साथ मारपीट भी की है। बतौर नेहा, उनके पति को अमेरिकी नागरिकता प्रदान है।  

Bhojpuri Actress Neha Bansal shared video on Facebook seeking help from PM Narendra Modi
नेहा बंसल - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में नेहा बता रही हैं कि उनके माता पिता नहीं हैं। ऐसे में शादी के लिए उन्होंने सब कुछ बेच दिया था, लेकिन उनका पति कभी उसे अपने घर नहीं लेकर गया और उसके साथ खेलता रहा। वहीं अब नेहा का पति कह रहा है कि वह अमरिकी नागरिक है और पीएम मोदी और भारत के कानून से उसे डर नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Neha Bansal shared video on Facebook seeking help from PM Narendra Modi
नेहा बंसल - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में रोते हुए नेहा कह रही हैं- 'मेरी कोई मदद करो। तीन दिन से बिना खाए पिए पुलिस का चक्कर काट रही हूं। मोदी जी प्लीज मेरी मदद करो। मेरा पति अमेरिकन नागरिक है और उसने छह महीने पहले मुझसे शादी की थी। मेरे मां बाप नहीं है. मैंने सब कुछ बेचकर शादी का खर्चा दिया, लेकिन मेरा पति इन छह महीने में भी अपनी जिम्मेदारी नहीं उठाई और आज मेरे घर में तोड़फोड़ कर भाग गया।'

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Neha Bansal shared video on Facebook seeking help from PM Narendra Modi
नेहा बंसल - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा ने वीडियो में आगे बताया कि उनका पति कहता है- 'उसके पास अमरिकी नागरिकता है। तेरे इंडिया का कानून मेरा कुछ नहीं उखाड़ सकता। न मैं तुझे साथ रखूंगा, न कहीं ले जाऊंगा।' वीडियो में नेहा आगे कहती हैं कि क्या मेरी गलती सिर्फ इतनी है कि मैं हिंदुस्तान में पैदा हुई। क्या हिंदुस्तान अमेरिका से डरता है? क्या हिंदुस्तान के कानून का कोई वैल्यू नहीं है। 

पढ़ें: पीएम मोदी के समुद्र तट की सफाई करने पर बॉलीवुड भी हुआ कायल, इन सितारों ने की तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed