सब्सक्राइब करें

भोजपुरी: अभिनेत्री निधि झा ने एक्टर यश कुमार संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 26 Sep 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Actress Nidhi Jha reveals her relationship with actor Yash Kumar shares post on Instagram
निधि झा- यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा निधि झा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अपने पोस्ट के जरिए वह आए दिन सुर्खिंयां बटोरती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में निधि ने अपनी लव लाइफ के बारे में बात की। अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर भोजपुरी एक्टर यश कुमार के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। 

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट सामने आते ही फैंस निधि झा को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की स्टाइलिश ड्रेस में हाथ पकड़े एक फोटो शेयर की है। फोटो में यश ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं, वहीं पिंक स्लिट गाउन में एक्ट्रेस भी काफी खूबसूरत लग रही हैं।

Trending Videos
Bhojpuri: Actress Nidhi Jha reveals her relationship with actor Yash Kumar shares post on Instagram
निधि झा - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर करते हुए निधि झा ने कैप्शन में एक प्यारे-से नोट में लिखा, 'अपने पूरे दिल से अपनी आत्मा के साथ मैं आपसे हमेशा प्यार करने का वादा करती हूं।' 

View this post on Instagram

A post shared by Nidhi Jha (@nidhijha05)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: Actress Nidhi Jha reveals her relationship with actor Yash Kumar shares post on Instagram
यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, यश कुमार ने भी इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'तुमने मुझे बताया है कि सच्चा प्यार क्या होता है....मैं तुम्हें कभी नहीं खोना चाहता... तुम मेरे जीवन की सनशाइन हो निक्कू, लव यू।' 

View this post on Instagram

A post shared by Yash Kumarr (@yashkumarr12)

Bhojpuri: Actress Nidhi Jha reveals her relationship with actor Yash Kumar shares post on Instagram
यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यश कुमार ने साल 2013 में भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकारा एक अंजना सिंह से शादी की थी। इस शादी से यश की एक बेटी (अदिति) भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के कुछ सालों बाद ही यश और अंजना के रिश्ते में दुनियां आनी शुरू हो गई थी। कहा जाता है कि अंजना को निधि और यश के अफेयर के बारे में पता चल गया था, जिसके बाद यश ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। 

विज्ञापन
Bhojpuri: Actress Nidhi Jha reveals her relationship with actor Yash Kumar shares post on Instagram
निधि झा- यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो निधि और यश आगामी कई फिल्मों में साथ नजर आने वाले हैं। इन फिल्मों में 'थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार', 'बेटी नंबर -1', 'शंकर', 'इच्छाधारी नाग', 'वचन', 'लालटेन', 'कल्ली की दुल्हनिया' जैसी फिल्में शामिल हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed