{"_id":"614ff7178ebc3effc22d6590","slug":"actress-kangana-ranaut-shared-a-childhood-photo-along-with-a-note","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहचानो तो जानें: इस अभिनेत्री ने शेयर की स्कूल के दिनों की तस्वीर, अब पूरे बॉलीवुड पर करती हैं राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहचानो तो जानें: इस अभिनेत्री ने शेयर की स्कूल के दिनों की तस्वीर, अब पूरे बॉलीवुड पर करती हैं राज
बॉलीवुड सितारों की जिंदगी से जुड़ी हर बात को उनके फैंस जानना चाहते हैं। खासतौर से उनके चहेते स्टार्स के बचपन से जुड़ी बातों में लोगों को काफी दिलचस्पी रहती है। स्टार्स भी अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को सांझा करना नहीं भूलते। हाल में ही कंगना रणौत ने अपने बचपन की तस्वीर को शेयर किया। इस तस्वीर की खासबात है कि कंगना स्कूल ड्रेस में अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। उनके फैंस को कंगना की ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है।
कंगना रनौत ने अपने स्कूल के दिनों की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर में कंगना बॉय कट लुक में नजर आ रही हैं। वह तस्वीर में अपनी दोस्त के साथ दिख रही हैं। कंगना ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है 'पहाड़ों में हिल व्यू नाम का छोटा सा स्कूल। साल 1998 हिमाचल प्रदेश'
कंगना के इस फोटो पर अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों के लाइक्स आ गए हैं। फैंस कंगना को जहां एक ओर क्यूट बता रहे हैं वहीं दूसरी ओर लोग कंगना से उनकी दोस्त के बारे में पूछ रहे हैं।
बता दें कि कंगना को हाल में ही थलाइवी में देखा गया था। हालांकि फिल्म कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है। वह जल्द ही तेजस, धकड़ और मणिकर्णिका रिटर्न में दिखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।