{"_id":"614fea8a8ebc3e09151df18d","slug":"birthday-special-chunky-pandey-was-once-offered-5-lakh-to-do-rona-dhona-at-businessman-s-funeral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday Special: जब चंकी पांडे को बिजनेसमैन की मौत पर रोने-धोने के लिए ऑफर हुए लाखों रुपये, वाकया कर देगा हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Birthday Special: जब चंकी पांडे को बिजनेसमैन की मौत पर रोने-धोने के लिए ऑफर हुए लाखों रुपये, वाकया कर देगा हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Sun, 26 Sep 2021 09:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चंकी पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
फिल्मी दुनिया के स्टार्स के बारे में अक्सर आपने सुना होगा कि वह शादी, बर्थडे जैसे कई ईवेंट्स में शामिल होते हैं। यहां ये स्टार्स उनकी खुशियों में शरीक होकर अपनी परफोर्मेंस से चार चांद लगाते हैं। साथ ही इन ईवेंट्स में शामिल होने के लिए वह अच्छी खासी रकम लेते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि कलाकारों को मातम का निमंत्रण मिलता हो। यह बात सुनने में भी थोड़ी अजीब लगती है। लेकिन ऐसा होना कोई बड़ी बात नहीं है। ये जानकर आपको हैरानी होगी कि बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे को भी ऐसा एक निमंत्रण मिल चुका है, जिसे सुन वह लगभग बेहोश हो गए थे। चलिए चंकी पांडे के जन्मदिन ( 26 सितंबर 1962) के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ा ये रोचक किस्सा।
Trending Videos
2 of 5
चंकी पांडे
- फोटो : Instagram
बात साल 2009 की है, जब एक मुलुंद की बिजनेसमैन फैमिली की तरफ से उनके पास एक फोन आया था। उन्होंने चंकी को उस परिवार के वारिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
चंकी पांडे
- फोटो : instagram/chunkypanday
एक इंटरव्यू में चंकी ने खुलासा किया था कि "वह लोग चाहते थे कि मैं जाकर थोड़ा रोना-धोना करूं और इसके बाद पूरे अंतिम संस्कार में चुप-चाप एक कोने में खड़ा रहूं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह घर आए मेहमानों पर प्रभाव पड़े। लोगों को ऐसा लगे कि उनके परिवार ने फिल्मों में भी इंवेस्टमेंट की हुई है और इस वजह से वह कुछ लोगों की उधारी अभी नहीं दे पाएंगे।
4 of 5
चंकी पांडे
- फोटो : instagram/chunkypanday
चंकी पांडे को इस अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पांच लाख रुपये का ऑफर दिया गया था। लेकिन चंकी ने तुरंत ही इस ऑफर को ठुकरा दिया। हालांकि वह कहते हैं कि एक जगह खड़े रहने के लिए पांच लाख रुपये कोई छोटी रकम नहीं होती, लेकिन वह ऐसा काम नहीं कर सकते थे।
विज्ञापन
5 of 5
चंकी पांडे
- फोटो : instagram/chunkypanday
हालांकि चंकी ने इस ऑफर को तो रिजेक्ट कर दिया लेकिन उनकी फैमिली की हालत देखते हुए अपनी जगह एक रिप्लेसमेंट भेज दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।