देव आनंद बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर्स में से एक हैं। वह अपने समय के सबसे बड़े सुपर स्टार रहे हैं। आलम ये था कि उनके लुक्स और उनका अलग अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद था। खासतौर पर लड़कियों में तो उनकी दीवानगी कुछ अलग ही थी। उनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां बेताब रहती थीं। खासकर जब देव आनंद सफेद शर्ट पर काले कोट में बाहर निकलते थे, तो उन्हें देखने के लिए लोगों की कतार लग जाती थी। देव आनंद का काला कोट काफी मशहूर हो गया था। उनके काले कोट की दीवानगी इस कदर लोगों में बढ़ चुकी थी कि कोर्ट ने देव आनंद के काला कोट पहनने पर रोक लगा दी। जानिए देव आनंद के काले कोट में ऐसा क्या खास था, जिस वजह से कोर्ट को उनके काले कोट पहनने पर बैन लगाना पड़ा? चलिए जानते हैं देव आनंद के जन्मदिन ( 26 सितंबर 1923) पर ये रेचक किस्सा।
Birthday Special: देव आनंद को काले कोट में देख आत्महत्या कर लेती थीं लड़कियां, जिसके कारण कोर्ट को लगानी पड़ी थी पाबंदी! दिलचस्प है ये किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Sun, 26 Sep 2021 08:16 AM IST
विज्ञापन