फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: आज तक अविवाहित हैं मनोरंजन जगत की ये अभिनेत्रियां, अकेले जिंदगी बिताने की बताई ये वजह

Sun, 26 Sep 2021 12:12 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 26 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
these actresses of the entertainment world are unmarried till date, give this reason for spending life alone
बॉलीवुड-टीवी एक्ट्रेसेज - फोटो : सोशल मीडिया

बड़ी उम्र तक शादी ना करना आज भी समाज में कहीं ना कहीं एक समस्या के तौर पर देखा जाता है। लड़कियों की बढ़ती उम्र के साथ ही उनकी शादी एक गॉसिप प्वाइंट बन जाता है। ऐसे में समाज के लोग लड़की की शादी ना होने पर उसमें ही कमी ढूंढ़ने लगते हैं। दरअसल, शादी करना या ना करना हर किसी का निजी फैसला होता है, जो अपनी जरूरत और इच्छा के अनुसार तय किया जाता है। समाज की इसी सोच को टक्कर देती मनोरंजन जगत में ऐसी कई अदाकारा मौजूद हैं, जो शोहरत हासिल करने के बाद भी अकेले ही जिंदगी गुजार रही हैं। आइए जानते हैं टीवी और फिल्मों की ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसस के बारे में- 

सुष्मिता सेन

मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन आज भी अपनी जिंदगी बिना शादी किए ही गुजार रही हैं। हालांकि, अभिनेत्री की शादी की अफवाह तीन बार उड़ी। कई लोगों के साथ उनका नाम भी जुड़ा। लेकिन, 40 साल के पार होने पर भी वह अविवाहित और गोद ली हुई अपनी दो बेटियों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। 

 

 

these actresses of the entertainment world are unmarried till date, give this reason for spending life alone
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

तब्बू
फिल्म ‘विजयपथ’ से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने वालीं अभिनेत्री तब्बू की उम्र आज 45 साल के पार हो चुकी हैं। हालांकि, एक्ट्रेस की अभी तक शादी की कोई योजना नहीं है। एक वक्त अभिनेत्री तब्बू का नाम फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला से जुड़ा लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद उनका नाम साउथ के एक्टर नागार्जुन के साथ भी जुड़ा,लेकिन फिलहाल वह सिंगल ही हैं। 

 

these actresses of the entertainment world are unmarried till date, give this reason for spending life alone
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एकता कपूर

मनोरंजन जगत पर राज करने वालीं बॉलीवुड फिल्मकार और अभिनेता जीतेन्द्र की बेटी एकता कपूर 46 साल के पड़ाव पर भी सिंगल हैं। एक बार इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता जीतेन्द्र ने उनके सामने शर्त रखी थी कि या तो उन्हें शादी करनी होगी या काम करना होगा। उन्होंने शादी की जगह काम को चुना। एकता कहती हैं कि “मुझे शादी से पहले जिंदगी की प्लानिंग करने की जरूरत है। मुझे बच्चा चाहिए था, लेकिन शादी नहीं।“

विज्ञापन
विज्ञापन
these actresses of the entertainment world are unmarried till date, give this reason for spending life alone
साक्षी तंवर - फोटो : सोशल मीडिया

साक्षी तंवर

कहानी घर-घर फेम साक्षी तंवर भी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की। 2005 में ऐसी खबर थी कि साक्षी ने एक बिजनेसमैन से सीक्रेटली शादी कर ली। लेकिन बाद में  उन्होंने खुद इस बात का खंडन कर दिया था। उन्होंने कहा, “मैं सिंगल हूं और मुझे कोई ऐसा नहीं मिला, जिससे मैं शादी कर सकूं। मैं शादी में विश्वास रखती हूं और शादी के लिए तैयार हूं, लेकिन शादी मेरे लिए तैयार नहीं है।“ 48 वर्षीय साक्षी तंवर ने भी 2018 में एक बेटी को गोद लिया था।

विज्ञापन
these actresses of the entertainment world are unmarried till date, give this reason for spending life alone
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शिंदे

44 वर्षीय शिल्पा शिंदे की शादी एक्टर रोमित राज के साथ तय हो चुकी थी। हालांकि, बाद में किसी वजह से अभिनेत्री से इस रिश्ते से मना कर दिया। एक इंटरव्यू में शिल्पा ने शादी के बारे में कहा था कि, मैं यह नहीं कह रही कि मैं कभी शादी नहीं करूंगी। लेकिन मैं आपको बता दूं कि अभी मैं शादी के बारे में सोच भी नहीं रही। मुझे सिंगल रहना बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि मेरे पास बहुत फ्रीडम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed