{"_id":"6165083f8ebc3ea65c3adbea","slug":"bhojpuri-actress-poonam-dubey-called-kareena-kapoor-see-her-bold-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: भोजपुरी की 'करीना कपूर' कही जाती है ये एक्ट्रेस, जीरो फिगर से सोशल मीडिया पर लगाती है आग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: भोजपुरी की 'करीना कपूर' कही जाती है ये एक्ट्रेस, जीरो फिगर से सोशल मीडिया पर लगाती है आग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 12 Oct 2021 09:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
poonam Dubey
- फोटो : Instagram
Link Copied
इन दिनों भोजपुरी एक्टर्स की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और साथ ही भोजपुरी गाने भी देश दुनिया में पॉपुलर हो रहे हैं। भोजपुरी गाने यूट्यूब या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आते ही तहलका मचा देते हैं। यहां के एक्टर्स का भी खूब बोलबाला रहता है। इसी तरह भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा पूनम दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। यूट्यूब पर उनके गाने की वीडियोज और फिल्में खूब देखी जाती हैं।
भोजपुरी की करीना कहीं जाती हैं पूनम
पूनम दुबे को भोजपुरी की करीना कपूर कहा जाता है। फिल्म टशन में करीना के जीरो साइज लुक के बाद पूनम ने भी खुद को कुछ ऐसा ढाला कि लोग उन्हें भोजपुरी की बेबो कहने लगे। पूनम दुबे 31 साल की हैं और खुद को फिट रखने में भरोसा करती हैं।
Trending Videos
2 of 5
poonam Dubey
- फोटो : Instagram
इन दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे अपने फिगर से आग लगा रही हैं। बता दें कि भोजपुरी दर्शक पूनम के जीरो साइज फिगर के दीवाने हैं। वह रवि किशन, दिनेशलाल यादव, पवन सिंह, खेसारीलाल यादव, रितेश पांडे जैसे तमाम भोजपुरी के दिग्गज अभिनेताओं के साथ फिल्में कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Poonam Dubey
- फोटो : Instagram
पूनम अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। क्या आप जानते हैं पूनम दुबे कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। वह तो एयर होस्टेस बनना चाहती थीं। उन्होंने 12वीं के बाद 6 महीने के कोर्स में भी दाखिला लिया था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
4 of 5
Poonam Dubey
- फोटो : Instagram
पढ़ाई के दौरान ही पूनम टीवी चैनल के लिए विज्ञापन में काम करने लगीं। ग्रेजुएशन के बाद मुंबई में पूनम किसी सीरियल का ऑडिशन देने गई थीं, तभी उनकी मुलाकात एक भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर से हुई और उन्हें उनकी पहली फिल्म मिल गई। पूनम के आइटम नंबर भी काफी मशहूर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Poonam Dubey
- फोटो : Instagram
बता दें कि पूनम अपने फिगर को मेनटेन करने के लिए रोजाना योगा करती हैं। साथ ही वह जिम भी जाती हैं। पूनम अबतक भोजपुरी में 12 फिल्में कर चुकी हैं और अभी उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।