सब्सक्राइब करें

ट्रोल्स: यूजर ने कहा आमिर खान की तरह ज्यादा दिन टिक नहीं पाएगी शादी, ऋचा चड्ढा ने ऐसे सिखाया सबक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 12 Oct 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
Social media: Richa Chadha reaction on Twitter user who said her marriage wont last long just like Aamir Khan
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्रियों में से एक ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी बातें और लम्हें शेयर करती रहती हैं। हालांकि, अभिनेत्री के ज्यादा सक्रिय होने की वजह से होने कई बार ट्रोल्स का भी शिकार होना पड़ता है। ऐसे में ऋचा ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देकर उनकी बोलती बंद करती भी नजर आती है। अब हाल ही में ऐसा ही वाकया देखने के मिल रहा हैं। 

दरअसल, ऋचा ने अली फैजल के साथ अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। इस तस्वीर को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने एक इमोजी बनाकर अपना प्यार जाहिर किया। वहीं, ऋचा की इस फोटो को उनके फैंस काफी लाइक और रीट्वीट कर रहे हैं। इसके अलावा कई यूजर्स इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। हालांकि, इसी बीच एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली। जिसका अभिनेत्री करारा जवाब दिया।

 

Trending Videos
Social media: Richa Chadha reaction on Twitter user who said her marriage wont last long just like Aamir Khan
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर ने ऋचा की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘तुम्हारा तलाक कब हो रहा है, बताओ क्योंकि तुम्हारी शादी भी आमिर खान की तरह ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है।’ यूजर के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए ऋचा ने उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब भी दिया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Social media: Richa Chadha reaction on Twitter user who said her marriage wont last long just like Aamir Khan
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा ने लिखा है, ‘सर्वेश, मेरी छोड़, तुझ भिखारी से स्वेच्छा से शादी नहीं की किसी ने तो बौरा रहा है? दहेज तो लड़की ने मांगा होगा तेरे केस में? न शक्ल, न अक्ल और गरीब? मम्मी एलपीजी से चूल्हे पे आ गई होंगी? पायलागू आंटी ये क्या कुपूत दुनिया में ले आईं? ये बेरोजगार दया-पात्र बस यहीं चौड़ा हो सकता है।

 

 

Social media: Richa Chadha reaction on Twitter user who said her marriage wont last long just like Aamir Khan
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर ऋचा के इस मुंहतोड़ जवाब को देख उनके फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए ऋचा का सपोर्ट किया, तो कई लोगों ने उस यूजर का मजाक बनाते हुए उसे कई बातें सुना डाली। एक यूजर ने लिखा है, ‘ ऋचा मैम ने बंदे की भोली पंजाबन अंदाज में क्लास लगा दी।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ऐसे लोग प्यार की भाषा समझते भी नहीं।’

 

विज्ञापन
Social media: Richa Chadha reaction on Twitter user who said her marriage wont last long just like Aamir Khan
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

अली और ऋचा पिछले साल ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन कोरोनोवायरस महामारी के कारण दोनों ने शादी को टाल दिया गया था। ऋचा अक्सर अपने इस रिश्ते को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। अली और ऋचा ने साल 2013 में आई फिल्म 'फुकरे' में साथ काम किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋचा आखिरी बार वूट सीरीज 'कैंडी' में दिखाई दी थीं, तो वहीं अली के पास बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में प्रोजेक्ट हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed