रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी, निरहुआ, पवन सिंह सहित कई भोजपुरी अभिनेता हैं जिन्होंने अभिनय के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी नई शुरुआत की है। एक तरह जहां भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स राजनीति में कदम रख चुके हैं तो वहीं भोजपुरी की बड़ी अभिनेत्रियां राजनीति से बिलकुल दूर है। लेकिन अब भोजपुरी की बेहतरीन अदाकारा रानी चटर्जी का कहना है कि अगर वो राजनीति में कदम रखती हैं तो वो एक बहुत ही अच्छी नेता बनकर उभरेंगी।
Bhojpuri : रानी चटर्जी ने राजनीति में आने की जताई इच्छा, कहा- मैं खुद की पार्टी बनाऊंगी
अच्छी नेता बन सकती हूं
दरअसल एक मीडिया बातचीत के दौरान जब रानी चटर्जी से ये पूछा गया कि उनके सह-कलाकार राजनीति में जा रहे हैं, क्या वो भी कभी राजनीति में कदम रखेंगी। इस सवाल का जवाब देते हुए रानी चटर्जी ने कहा, ‘ये तो मुझे नहीं पता लेकिन अगर कभी मुझे मौका मिला तो मैं एक अच्छी नेता बन सकती हूं’। जब उनसे पूछा कि उन्हें कौन सी पार्टी पसंद हैं। तो रानी ने जवाब देते हुए कहा, ‘वो मेरी खुद की ही पार्टी होगी जो भी होगी ऐसा मुझे लगता है’।
मुख्यमंत्री नितीश कुमार की कि तारीफ
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की तारीफ करते हुए रानी चटर्जी ने कहा, ‘मैं नितीश कुमार जी के काम से बहुत प्रभावित हूं क्योंकि जब साल 2004 में मैं आई थी तबके बिहार में और अब के बिहार में बहुत अंतर हैं। यहां की सड़कों से लेकर लाइट तक में हर चीज में बदलाव आया है’।
कुछ समय से भोजपुरी सिनेमा से हैं दूर
रानी चटर्जी ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान ये भी बताया कि वो पिछले कुछ समय से भोजपुरी सिनेमा से दूर हैं। उन्होंने कहा, ‘भोजपुरी फिल्मों के लिए मैंने अधिक शूट नहीं किए हैं क्योंकि मुझे कोई दिलचस्प सबजेक्ट नहीं मिला है। मैं फिलहाल हिन्दी फिल्म और वेब सीरीज पर फोकस कर रही हूं’। मैं वेब सीरीज, टीवी में ज्यादा काम कर रही हूं। भोजपुरी फिल्में भी कर रही हूं लेकिन साल में दो या तीन ही कर रही हूं’।
रानी चटर्जी ने घटाया इतना वजन
भोजपुरी सिनेमा की बड़ी अदाकारा रानी चटर्जी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर यूपी से लेकर बिहार और पूरे देशभर के लोगों का दिल जीता। सोशल मीडिया पर भी रानी चटर्जी की एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट हैं। वो अक्सर फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें भी साझा करती हैं। हाल ही में रानी चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने वजन घटाने के सफर के बारे में बताया है। उन्होंने अपनी दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें एक फोटो 2012 की है और दूसरी 2020 की। इन दोनों तस्वीरों में ये साफ तौर पर नजर आ रहा है कि अपना वजह घटाने के लिए रानी ने अच्छी खासी मेहनत की है।
