भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। रानी चटर्जी इंस्टाग्राम पर रील्स भी खूब शेयर करती हैं, जो अक्सर वायरल होती हैं। एक बार फिर रानी चटर्जी ने एक वीडियो साझा किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें रानी चटर्जी जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं, साथ ही उनके चेहरे के हाव-भाव भी गजब के हैं।
Rani Chatterjee: रानी चटर्जी को मिल गई है सौतन? एक्ट्रेस ने गुस्से में वीडियो डाल खुद बताई सच्चाई!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी चटर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है। इसमें वह गुस्से में और चिढ़ती हुई नजर आ रही हैं। आप कुछ और समझें उससे पहले हम बता दें कि रानी चटर्जी ने यह वीडियो फनी अंदाज में शेयर किया है। इसमें रानी 'सौंकन सौंकने' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। रानी के साथ एक अन्य युवती भी एक्ट करती नजर आ रही है।
Rashmika Mandanna: गोल्डन गर्ल बनीं रश्मिका मंदाना, अपने लुक को लेकर फैंस से पूछ लिया ये सवाल
वीडियो में देखा जा सकता है कि व्हाइट आउटफिट में रानी चटर्जी बेहद हसीन लग रही हैं। उस पर एक्टिंग के रूप में ही सही लेकिन चेहरे पर गुस्सा उनके लुक को और हसीन बना रहा है। इस वीडियो के साथ रानी चटर्जी ने कैप्शन लिखा है, 'सौंकन मिली मुझे।' इसके साथ उन्होंने कई लाफिंग इमोजी पोस्ट किए हैं।
रानी चटर्जी के इस वीडियो पर काफी मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। अधिकांश यूजर्स लाफिंग इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। साथ ही दोनों की एक्टिंग की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अरे बाप रे, नतमस्तक प्रणाम है आप दोनो की एक्सप्रेशन को देखकर'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या सच में?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों का ही अंदाज जबरदस्त लग रहा है। दोनों मेरी फेवरेट हो।' बता दें कि रानी चटर्जी अक्सर जिम से अपने वर्कआउट वीडियोज भी फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है।
Bhojpuri Actress: अक्षरा सिंह ही नहीं इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस के MMS ने भी मचाया था हड़कंप, लिस्ट देख रह जाएंगे हैरान