रानी चटर्जी भोजपुरी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने भोजपुरी में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। यूपी और बिहार में उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट हैं। फिल्मों के साथ-साथ रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं, वो अक्सर अपने प्रशंसकों के लिए कभी जिम करते हुए तो कभी सेट से तस्वीरें साझा करती हैं। इन दिनों रानी चटर्जी अपनी आगामी फिल्म ‘भाभी मां’ की शूटिंग को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग उन्होंने खत्म कर ली है।
Bhojpuri: रानी चटर्जी ने बिना मेकअप तस्वीर की साझा, ट्रोल्स ने कहा- आप डरावनी लगती हो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर साझा करते हुए लिखा ये कैप्शन
बिना मेकअप तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए रानी चटर्जी ने एक सकारात्मक कैप्शन भी लिखा। अभिनेत्री ने लिखा, ‘मुझे बिना मेकअप के अपने चेहरे से प्यार है’। उनकी इस तस्वीर को देखने के बाद जहां कुछ लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की, तो वहीं सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ लोगों ने रानी चटर्जी की बिना मेकअप वाली इस तस्वीर का जमकर मजाक बनाया।
सोशल मीडिया पर किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए कहा, ‘तो आप मेकअप ही क्यों करते हो’। दूसरे यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘प्लीज आप फिल्टर यूज किया करो ऐसे आप बहुत ही डरावनी लगती हो’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है रानी जी मेकअप करना भूल गई थीं, या फिर उन्हें मेकअप बॉक्स ही नहीं मिला होगा’।
फैंस को पसंद आई तस्वीर
एक तरफ जहां ट्रोल्स ने उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी तो वहीं दूसरी तरफ उनके प्रशंसकों ने उनका जमकर समर्थन किया और उनकी इस नो फिल्टर तस्वीर की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, ‘आप बिना मेकअप भी बहुत ही खूबसूरत लगती हैं, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘लव यू मैडम जी’। किसी ने उनकी फिल्म भाभी मां से उन्हें जोड़ते हुए कमेंट किया, ‘जय हो बिहार की भाभी मां की’। उनकी इस तस्वीर पर अब तक 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं रानी
रानी चटर्जी इन दिनों अपनी फिल्मों से अधिक अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए अपने फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं। रानी चटर्जी ने जब भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था तो उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था जिसकी वजह से लोग उनका काफी मजाक भी बनाते थे, लेकिन समय के साथ रानी ने खुद को फैट टू फिट किया।