भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी- मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखती है। अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों पर राज करने वालीं आम्रपाली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार एक्टिंग की ही वजह से अभिनेत्री आज इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वालीं एक्ट्रेसस की लिस्ट में शामिल हैं। फिल्मों के अलावा आम्रपाली सोशल मीडिया पर बी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
Bhojpuri: आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी गाने पर दिखाए लटके- झटके, अभिनेत्री की अदाएं देख दिल हार बैठे फैंस
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
इस वीडियो में एक्ट्रेस भोजपुरी गाने पर लिप्सिंक करती दिख रही हैं। गाने के बोल हैं- चश्मा लगाके घूमे गऊंवा सखी, हिरोउआ सखी हो ओ हिरोउआ सखी, हमरउ यार हो हिरोउआ सखी....। एक्ट्रेस का यह रंगीला अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
सामने आए इस वीडियो में आम्रपाली दुबे कलरफुल साड़ी पहन मांग में सिंदूर लगाए देसी अवतार में नजर आ रही हैं। फैंस को अभिनेत्री का देसी अंदाज काफी पसंद आ रहा है। अभिनेत्री के इस वीडियो को उनके फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं। साथ ही इस अलग- अलग तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।
आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री का मशहूर एक्ट्रेस हैं। हालांकि, भोजपुरी के अलावा वह कई हिंदी टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस सात फेरे, मेरा नाम करेगी रोशन, रहना है तेरी पलकों की छांव में जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था।