फिल्म की कहानी हमेशा दो धुरी पर घूमती है। एक तरफ होता है नायक और दूसरी तरफ खलनायक। फिल्मों में खलनायक का किरदार हीरो जितना ही अहम होता है। खलनायक जितना दमदार होगा दर्शकों के बीच रोमांच उतना अधिक। बॉलीवुड में अमरीश पुरी, सुनील ग्रोवर, डैनी, प्रेम चोपड़ा और अमजद खान जैसे कई एक्टर्स फिल्मों में अपने नेगेटिव रोल के लिए मशहूर रहे हैं। इन अभिनेताओं को 90 के दशक के लोग अब तक नहीं भूले होंगे। ऐसे ही हर फिल्म इंडस्ट्री में खलनायक का किरदार निभाने वाले कई ऐसे चेहरे हैं, जिनको पर्दे पर देखकर आप भूलेंगे तो बिल्कुल नहीं साथ ही साथ डर और लगने लगेगा। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसे कई सितारे हैं पर्दे पर जिनकी गुंडई दर्शकों को देखने को मिलती है। तो चलिए आज ऐसे ही कुछ भोजपुरी एक्टर्स के बारे में जानते हैं।
Bhojpuri: बॉलीवुड के विलेन से भी खूंखार हैं भोजपुरी के ये खलनायक, पर्दे पर इनकी गुंडई भुलाए नहीं भूलती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवधेश मिश्रा
खलनायक का किरदार निभाने में अवधेश मिश्रा का कोई सानी नहीं है। पर्दे पर उनकी खलनायकी से दर्शक स्क्रीन के सामने उत्तेजित हो उठते हैं। दमदार नेगेटिव रोल उनकी खास पहचान है। कई फिल्मों में वह हीरो पर भी भारी पड़ते हैं। हाल के दिनों में अवधेश मिश्रा पारिवारिक और नायक किरदारों की फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं। हालांकि पॉजिटिव रोल्स का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि उनकी खलनायकी की धौंस भुला दी जाए।
Bhojpuri: खेसारी लाल यादव का ‘अरतिया धरतिया प होता’ गाना रिलीज, मां की भक्ति में डूबे नजर आए अभिनेता
सुशील सिंह
सुशील सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर खलनायक माना जाता है। उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। पर्दे पर उनकी खलनायकी की तूती बोलती है। अपनी कद काठी के चलते सुशील सिंह इन किरदारों में खूब जंचते हैं। रही सही कसर उनकी आंखें पूरी कर देती हैं। पर्दे पर जब वह अपनी आंख क्रोध से भरते हैं तो उन्हें देखने वाले डर जाते हैं।
Bollywood Rumors: नौवीं में करीना की प्रेग्नेंसी से करण-सिद्धार्थ के रिलेशन तक,इन अफवाहों को सुन उड़े सबके होश
प्रेम दुबे
प्रेम दुबे का नाम प्रेम है लेकिन फिल्म में उनकी खलनायकी अंगार भरी होती है। चौड़ी कद काठी वाले प्रेम भले देखने में प्यारे लगते हों लेकिन पर्दे पर वह विलेन के किरदार में जान फूंक देते हैं।
Tabu: खूबसूरत दिखने के लिए ऐसा काम कर चुकी हैं तब्बू, 50 हजार की क्रीम खरीदने को बताया अपनी सबसे बड़ी गलती
करन पांडे
करन पांडे भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। खलनायक के रोल में वह बेहद खतरनाक लगते हैं। पर्दे पर वह अभिनेताओं को बराबर टक्कर देते हैं।