{"_id":"6329d44a8ac764471b254b16","slug":"bhojpuri-dinesh-lal-yadav-ake-nirahua-agreed-his-biopic-abhineta-se-rajneta-shooting-will-start-in-azamgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: इस दिन शुरू होगी दिनेश लाल यादव निरहुआ की बायोपिक, प्रोड्यूसर की खेसारी से दोस्ती ने लगाया अड़ंगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: इस दिन शुरू होगी दिनेश लाल यादव निरहुआ की बायोपिक, प्रोड्यूसर की खेसारी से दोस्ती ने लगाया अड़ंगा
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की बायोपिक 'अभिनेता से राजनेता' बनने के रास्ते में आ रहीं सारी दिक्कतें दूर होने के बाद इस फिल्म की शूटिंग दशहरा के तुरंत बाद शुरू होने जा रही है। गौरतलब है कि पिछले महीने ही निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक ने इस फिल्म की घोषणा की थी। लेकिन, जब उन्होंने मुंबई में अपनी कंपनी की लांचिंग पार्टी रखी, तो दिनेश लाल यादव उसमें नजर नहीं आए। इसी के बाद इस फिल्म को लेकर तरह तरह की बातें होने लगी। पता चला है कि अशोक प्रसाद ने अपनी एक और फिल्म के लिए खेसारी लाल यादव को भी इस बीच साइन कर लिया था और इसी के चलते दिनेश लाल यादव का मन इस फिल्म से हट गया था।
2 of 6
खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
मिली जानकारी के मुताबिक निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी की लांचिंग से दो दिन पहले अपने प्रोडक्शन कंपनी की दूसरी फिल्म के लिए खेसारी लाल यादव को अनुबंधित किया। यह दिनेश लाल यादव को नागवार गुजरी और जब उन्हें पता चला कि प्रोडक्शन कंपनी के उद्घाटन समारोह में खेसारी लाल यादव भी आने वाले हैं तो उन्होंने अपना आने का कार्यक्रम कैंसिल कर दिया।
3 of 6
दिनेश लाल, खेसारी लाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बीच बीच में दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव के बीच मनमुटाव की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। चुनाव के दौरान भोजपुरी के सभी सितारे निरहुआ को समर्थन देने के लिए चुनाव प्रचार में आए, लेकिन खेसारी लाल यादव नहीं आए थे। निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक के प्रोडक्शन कंपनी की लांचिंग के समय निरहुआ मुंबई में ही हंसल मेहता की वेब सीरीज 'स्कैम 2003- द तेलगी स्टोरी' की शूटिंग कर रहे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दिनेश लाल यादव निरहुआ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खेसारी लाल यादव को फिल्म में लिए जाने से ही दिनेश लाल यादव निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक से नाराज हो गए थे। लेकिन अब दोनों के बीच जो भी गिले शिकवे थे, दूर हो गए हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ इन दिनों भोजपुरी फिल्म की शूटिंग आजमगढ़ से सटे किशुनदासपुर में कर रहे है। उनकी बायोपिक बनाने वाले निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक भी वहीं पर डटे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी बायोपिक 'अभिनेता से राजनेता' की शूटिंग अगले महीने 10 अक्टूबर से करने जा रहे है।
विज्ञापन
5 of 6
जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ
- फोटो : अमर उजाला
'अभिनेता से राजनेता' की शूटिंग आजमगढ़, जौनपुर, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई में होगी। दिनेश लाल यादव निरहुआ का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के टंडवा में हुआ है। इस गांव में भी उनके बायोपिक की शूटिंग होगी। निरहुआ के पिता कुमार यादव कोलकाता के एक फैक्टरी में काम करते थे, निरहुआ का बचपन और पढ़ाई लिखाई कोलकाता में ही हुआ है। कोलकाता में निरहुआ जहां जहां रहे हैं। वहां पर फिल्म की शूटिंग होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।