आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म के जरिए आमिर ने चार साल बाद वापसी की। दावा था कि हमेशा की तरह इस बार भी आमिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देंगे। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। वहीं, अब आमिर की इस फिल्म ने अपने छह हफ्ते पूरे कर लिए हैं। हालांकि, यहां हैरानी की बात यह है कि जहां आमिर की फिल्में लंबे समय तक सिनेमाघरों में लगी रहती हैं वहीं 'लाल सिंह चड्ढा' चंद दिनों बाद ही पर्दे से उतरनी शुरू हो गई थी।
Laal Singh Chaddha: डिजास्टर साबित हुई 180 करोड़ में बनी 'लाल सिंह चड्ढा', आमिर की फिल्म ने पूरे किए छह हफ्ते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब शुरुआत
'लाल सिंह चड्ढा' आमिर खान के करियर की पहली फिल्म है, जो पैन इंडिया पर रिलीज हुई थी। यानी इस फिल्म को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया था। इतना ही नहीं, साउथ के कई सितारों ने खुद इस फिल्म का सपोर्ट किया था, जिस वजह से माना जा रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करेगी। अनुमान था कि 'लाल सिंह चड्ढा' लगभग 16-17 करोड़ की ओपनिंग करेगी। लेकिन यह भी नहीं हुआ। इस फिल्म ने पहले दिन 11.7 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, पहले वीकएंड पर इस फिल्म की कमाई सिर्फ 37.96 करोड़ रुपये रही।
लाल सिंह चड्ढा साबित हुई सबसे बड़ी डिजास्टर
हालांकि, 'लाल सिंह चड्ढा' की खराब शुरुआत की एक वजह फिल्म का बायकॉट होना भी माना जा रहा है। रिलीज से पहले इस फिल्म का सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से बायकॉट हुआ। भारी संख्या में लोग फिल्म न देखने जाने की अपील कर रहे थे, जिस वजह से 180 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को भारी नुकसान हुआ। यह फिल्म पूरे एक महीने भी सिनेमाघरों में नहीं टिक पाई। 'लाल सिंह चड्ढा' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 61.36 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्मों में से एक साबित हुई।
कहानी को मिले नेगेटिव मार्क्स
आमिर खान की फिल्म सिर्फ बायकॉट की वजह से फ्लॉप नहीं हुई है। यह फिल्म हॉलीवुड की 'फॉरेस्ट गंप' आधिकारिक रीमेक है, जो सफल रही थी। लेकिन 'लाल सिंह चड्ढा' की कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। फिल्म को लगातार खराब रिव्यू मिले। हर किसी ने 'लाल सिंह चड्ढा' की कहानी को बोरिंग और लंबा बताया, जिसका नुकसान भी आमिर को झेलना पड़ा।