फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palak Tiwari: पलक तिवारी ने बोल्ड अंदाज से बढ़ाया इंटरनेट का पारा, तस्वीरें देख क्रेजी हुए फैंस

Wed, 21 Sep 2022 04:30 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari Daughter Palak Tiwari New Photos In white Fitting Dress in bold look
पलक तिवारी - फोटो : insta

टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल लूट लेती हैं। वह भले ही अभी बॉलीवुड में अभी नाम न कमा पाई हों लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर उनके नाम के चर्चे होते रहते हैं। पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपने अलग-अलग लुक्स साझा करती रहती हैं। उनका हर लुक फैंस को खूब पसंद आता है। पलक आए दिन अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज भी उन्होंने कातिलाना अंदाज में तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

Shweta Tiwari Daughter Palak Tiwari New Photos In white Fitting Dress in bold look
पलक तिवारी - फोटो : insta

पलक तिवारी इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखती हैं। वह अपने फैशन सेंस से सभी का ध्यान आकर्षित कर लेती हैं। आज भी पलक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह एक बार फिर बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में पलक ने व्हाइट कलर का ब्रालेट टॉप पहना है। फोटोज में उन्हें अपना परफेक्ट फिगर और टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते किलर लुक में देखा जा सकता है। फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं और लगातार उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं।    

Shweta Tiwari Daughter Palak Tiwari New Photos In white Fitting Dress in bold look
पलक तिवारी - फोटो : insta

लेटेस्ट तस्वीरों में पलक तिवारी ने लाइट मेकअप के साथ बालों को खुला रखा है और माथे की तरफ से थोड़े से बालों की चोटी गुथी हुई है। हूप ईयररिंग को टीमअप कर लुक को कंप्लीट किया है। इन फोटोज में पलक कमाल की खूबसूरत लग रही हैं। एक फैन ने लिखा, 'बहुत खूबसूरत लग रही हो।' वहीं दूसरे ने अपनी प्रतिक्रिया दी, हर मायने में नेचुरल ब्यूटी'। अन्य यूजर्स भी कमेंट बॉक्स में फायर और हार्ट इमेजी ड्रॉप कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tiwari Daughter Palak Tiwari New Photos In white Fitting Dress in bold look
पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम

बात करें पलक तिवारी के वर्क फ्रंट की तो वह पॉपुलर पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के साथ म्यूजिक वीडियो ‘बिजली’ काम करती दिखाई दे चुकी हैं। उनका यह गाना सुपरहिट साबित हुआ था। फिलहाल, मनोरंजन जगत के गलियारों से कुछ दिन पहले खबर आई है कि पलक तिवारी जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed