फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra: जेल से बाहर आने के एक साल बाद राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरी कहानी नहीं पता तो चुप रहो

Wed, 21 Sep 2022 04:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 21 Sep 2022 04:09 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra tweet first time on his Arrest in Adult Content case
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पिछले साल आज ही के दिन यानी 21 सितंबर को जमानत पर रिहा हुए थे। जेल से बाहर आने के उन्होंने कभी भी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा लेकिन अब एक साल बाद उन्होंने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। बिजनेसमैन ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों के सामने अपनी बात रखी है।

Shilpa Shetty Husband Raj Kundra tweet first time on his Arrest in Adult Content case
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा को अश्लील फिल्मेंं बनाने के आरोप में लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा था। साल 2021 के जुलाई महीने में पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अब राज ने ट्विटर पर इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राज ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें लिखा है कि अगर आपको पूरी कहानी नहीं पता तो चुप रहें। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'आर्थर रोड जेल से बाहर निकले आज एक साल हो गए। सही समय आने पर न्याय जरूर मिलेगा। सच्चाई जल्दी सामने आएगी। शुभचिंतकों को धन्यवाद। मुझे ट्रोल करने वालों को भी धन्यवाद जिनकी वजह से मैं इतना मजबूत बन सका।'

Shilpa Shetty Husband Raj Kundra tweet first time on his Arrest in Adult Content case
शिल्पा शेट्टी,राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद राज ने खुद को निर्दोष बताया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि इस तरह की किसी भी चीज में वह शामिल नहीं हैं। उनके मुताबिक उन्हें इस केस में जबरदस्ती फंसाया गया है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें देश न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra tweet first time on his Arrest in Adult Content case
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

इस केस से छुटकारा पाने के लिए राज अदालत का दरवाजा भी खटखटा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक याचिका दायर करके खुद को बेगुनाह बताया था। इस याचिका में उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि उनके खिलाफ अब तक इस केस में कोई सबूत नहीं मिले हैं जिसकी वजह से उन्हें बरी कर दिया जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed