{"_id":"632a9ab001088954fc5f457f","slug":"samantha-ruth-prabhu-manager-denies-reports-claiming-actress-suffering-from-rare-skin-disease","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samantha Ruth Prabhu: क्या सच में दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं सामंथा रुथ प्रभु? अभिनेत्री के मैनेजर ने बताया सच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Samantha Ruth Prabhu: क्या सच में दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं सामंथा रुथ प्रभु? अभिनेत्री के मैनेजर ने बताया सच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 21 Sep 2022 03:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सामंथा रुथ प्रभु दक्षिण फिल्म उद्योग में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि, वह धीरे-धीरे बॉलीवुड और हॉलीवुड उद्योग में अपने पंख फैला रही हैं। जी हां, निर्देशक फिलिप जॉन के निर्देशन में बनी रही हॉलीवुड फिल्म 'अरेंजमेंट ऑफ लव' से सामंथा, हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में वह एक बायसेक्सुअल जासूस की मुख्य भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। इस वक्त जब सामंथा का करियर ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, तब सामंथा के स्वास्थ्य के बारे में कई खबरें सामने आ रही हैं।
2 of 4
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : insta
हाल ही में आईं रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि अभिनेत्री 'दुर्लभ बीमारी' से पीड़ित है। साथ ही, यह भी कहा जा रहा था कि अभिनेत्री विदेश में अपनी इस बीमारी का इलाज करवाने गई हैं। इतना ही नहीं, यह भी कहा जा रहा था कि अपनी तबीयत की वजह से सामंथा ने फिल्म खुशी के अगले शेड्यूल की शूटिंग को भी पोस्टपोन कर दिया है। अब इन सब खबरों के बीच अभिनेत्री की टीम ने प्रतिक्रिया दी है।
3 of 4
सामंथा रूथ प्रभु
- फोटो : instagram
सामंथा रुथ प्रभु के मैनेजर महेंद्र ने इन सभी खबरों को गपशप के नाम से संबोधित किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सामंथा रुथ प्रभु बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने अभिनेत्री के बीमार होने की खबरों को महज अफवाह बताया। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि सामंथा अमेरिक क्यों गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु की बैक-टू-बैक कई फिल्में आने वाली हैं। हाल ही में अभिनेत्री की फिल्म यशोदा रिलीज के लिए तैयार है। सामंथा की अगली परियोजना एक पौराणिक फिल्म शकुंतला है, जिसमें उन्हें राजकुमारी शकुंतला के रूप में दिखाया गया है। वहीं, विजय देवरकोंड के साथ उनकी फिल्म खुशी इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।