फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richa Chadha- Ali Fazal: ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी का कार्ड है खास, माचिस की डिब्बी को दिया अनोखा ट्विस्ट

Wed, 21 Sep 2022 03:04 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 21 Sep 2022 03:04 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha Ali Fazal wedding invitation looks adorable as couple cycling in traditional wear on a matchbox
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड व अभिनेता अली फजल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की शादी की तैयारियों को लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही थीं। शादी के वेन्यू से लेकर डेट तक की जानकारी सामने आ चुकी है। ऐसे में दोनों की शादी का फैंस को भी काफी समय से इंतजार है। वहीं, अब स्टार कपल की शादी के कार्ड को लेकर जानकारी सामने आई है। कपल ने अपनी शादी के कार्ड को एकदम अलग तरीके से डिजाइन कराया है, जो बेहद खूबसूरत लग रहा है।

Richa Chadha Ali Fazal wedding invitation looks adorable as couple cycling in traditional wear on a matchbox
ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी का कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, ऋचा चड्ढा और अली फजल के शादी के कार्ड की तस्वीरें सामने आई हैं। इस कार्ड को देख आपको पुराने जमाने की याद आएगी, क्योंकि यह रेट्रो फील दे रहा है। शादी का यह कार्ड बेहद खूबसूरत और अनोखे अंदाज का है। कपल ने कार्ड को अपने एक दोस्त से डिजाइन कराया है। इस कार्ड को माचिस की डिब्बी के आकार में बनाकर उसपर ऋचा और अली के चेहरे का स्केच बनाया गया है। यह पूरी तरह से 90 के दशक का एक रेट्रो फील दे रहा है, जिस पर लिखा है, कपल मैचेस। फोटो में ऋचा और अली पारंपरिक परिधानों में साइकिल की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं।

Richa Chadha Ali Fazal wedding invitation looks adorable as couple cycling in traditional wear on a matchbox
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल अगले महीने अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधने वाला है। वहीं, दोनों की शादी की रस्में इसी महीने शुरू हो जाएंगी। छह अक्टूबर को शादी होगी, जबकि  सात अक्टूबर को मुंबई में रिसेप्शन आयोजित होगा। इसके अलावा प्री- वेडिंग फंक्शन 30 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच आयोजित होंगे। वहीं, ऋचा के दिल्ली वाले फंक्शन के लिए उनके गहने बीकानेर का एक 175 साल पुराना खजांची ज्वैलर परिवार तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha Ali Fazal wedding invitation looks adorable as couple cycling in traditional wear on a matchbox
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा चड्ढा और अली फैजल की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों 2012 में 'फुकरे' के सेट पर मिले थे। कहा जाता है कि ऋचा ने अली से अपने प्यार का इजहार किया था और अली ने अपना जवाब देने में तीन महीने का समय लिया था। इसके बाद दोनों ने कई साल तक अपने रिश्ते को छुपा कर रखा था। वहीं, अब जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed