फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Veer Savarkar Biopic: वीर सावरकर की बायोपिक का निर्देशन नहीं करेंगे महेश मांजरेकर, ये बड़ी वजह आई सामने

Wed, 21 Sep 2022 02:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 21 Sep 2022 02:36 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Manjrekar will not Direct Randeep Hooda Movie Swatantra Veer Savarkar
महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

वीर सावरकर की बायोपिक एक बार फिर से सुर्खियों में है। फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर करने वाले थे लेकिन अब उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर काम करने से इनकार कर दिया है। फिलहाल फिल्म के नए निर्देशक की घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि बिग बॉस की होस्टिंग और दूसरे कमिटमेंट की वजह से उन्होंने इस फिल्म से दूरी बना ली है। जानकारी के मुताबिक निर्माताओं से बातचीत के बाद उन्होंने आपसी सहमति से खुद को फिल्म से अलग कर लिया है। 

Mahesh Manjrekar will not Direct Randeep Hooda Movie Swatantra Veer Savarkar
महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि महेश ने ही सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा की थी। मार्च में उन्होंने रणदीप हुड्डा के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए फिल्म के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, 'कुछ कहानियां बताई जाती हैं और कुछ जी जाती हैं। स्वतंत्र वीर सावरकर की बायोपिक का हिस्सा बनने के लिए आभारी, उत्साहित और सम्मानित।'

Mahesh Manjrekar will not Direct Randeep Hooda Movie Swatantra Veer Savarkar
महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

महेश मांजरेकर ने हाल ही में सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म अंतिम: द लास्ट ट्रुथ का निर्देशन किया था। वहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह 'वीर दौदले सात' का निर्देशन करते नजर आएंगे। इसके अलावा वह बिग बॉस मराठी के चौथे सीजन को भी होस्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Manjrekar will not Direct Randeep Hooda Movie Swatantra Veer Savarkar
महेश मांजरेकर

गौरतलब है कि निर्देशक के अलावा महेश एक्टिंग में माहिर हैं। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। सलमान खान के साथ उनकी खास बॉन्डिंग है। दोनों अब तक कई फिल्मों में स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुके हैं। वांटेड, जय हो, में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। वहीं, उनके डायरेक्शन की बात करें तो वह संजय दत्त के साथ फिल्म वास्तव बना चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के अलावा उन्होंने हथियार, वाह लाइफ हो तो ऐसी, जिस देश में गंगा रहता है, पिता जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed