{"_id":"632ad20c8aaba75e755b425d","slug":"raju-srivastava-death-wife-shikha-brother-deepu-expressed-their-grief-brother-in-law-told-comedian-last-moment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raju Srivastav: अंतिम क्षणों में कैसी थी राजू की हालत? पत्नी शिखा बोलीं- क्या कहूं, मैं तो चाहती थी कि वह..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raju Srivastav: अंतिम क्षणों में कैसी थी राजू की हालत? पत्नी शिखा बोलीं- क्या कहूं, मैं तो चाहती थी कि वह..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर सुनने के बाद हर कोई सदमे में हैं। न कॉमेडियन के परिवार वालों को और न ही उनके प्रशंसकों को इस खबर पर यकीन हो रहा। राजू के कानपुर वाले घर पर उनके दोस्तों का जमावड़ा लग गया है। तो वहीं सोशल मीडिया पर राजनेताओं से लेकर सेलेब्स तक हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। इस बीच राजू की पत्नी का बयान सामने आया है।
क्या बोलीं राजू की पत्नी?
अभिनेता-कॉमेडियन की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा, "मैं अभी बात करने में सक्षम नहीं हूं। मैं अभी क्या कह सकती हूं? उन्होंने बहुत संघर्ष किया, मैं वास्तव में उम्मीद और प्रार्थना कर रही थी कि वह इस जंग से लड़कर वापस आ जाएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ है। मैं केवल इतना कह सकती हूं कि वह एक सच्चे योद्धा थे।"
3 of 4
हुनर हाट में आए थे राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे गुजरे राजू के आखिरी पल
राजू के बहनोई ने पुष्टि की कि राजू का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। उन्होंने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि, "सुबह राजू का बीपी गिर गया था। जिसके बाद उन्हें सीपीआर दिया गया। पहले तो उन्होंने रिस्पॉन्ड किया लेकिन फिर प्रतिक्रिया देना बंद कर दी। डॉक्टर्स, 2-3 दिनों में वेंटिलेटर हटाने वाले थे। दवा की खुराक भी कम कर दी थी। लेकिन...."
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
कल होगा अंतिम संस्कार
राजू श्रीवास्तव के परिवार के सदस्य - उनकी पत्नी शिखा, बेटा आयुष्मान और बेटी अंतरा - इस समय दिल्ली के एम्स अस्पताल में हैं। 22 सितंबर की सुबह राजू का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले राजू का परिवार उन्हें मुंबई या कानपुर ले जाने पर विचार कर रहा था। हालांकि, विचार-विमर्श करने के बाद परिवार ने तय किया है कि वह कॉमेडियन का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही करेंगे।
मैं अब क्या साझा या कह सकता हूं? उन्होंने बहुत संघर्ष किया, मैं वास्तव में उम्मीद कर रहा था और प्रार्थना कर रहा था कि वह इससे बाहर आएं। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ है. मैं केवल इतना कह सकता हूं कि वह एक सच्चे योद्धा थे।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।