फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastav: कॉमेडियन के निधन से सदमे में दोस्त और परिवार, कानपुर में घर के बाहर लगा चाहने वालों का जमावड़ा

Wed, 21 Sep 2022 02:11 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 21 Sep 2022 02:11 PM IST
विज्ञापन
Raju Srivastav passes away comedian friends and family gathered outside the house in Kanpur
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां वह वेंटिलेटर पर थे। उनके चाहने वालों को उम्मीद थी कि वह जल्द ठीक होकर वापस लौट आएंगे लेकिन आज जब उनके निधन की खबर आई तो सभी मायूस हो गए। कानपुर के रहने वाले कॉमेडियन के घर के बाहर उनके चाहने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है। सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Raju Srivastav passes away comedian friends and family gathered outside the house in Kanpur
मुकेश श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

दोस्त ने याद किए पुराने दिन
राजू श्रीवास्तव के दोस्त मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि कॉमेडियन 19-20 साल की उम्र में ही अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई चले गए थे। वहीं, वह स्कूल में भी टीचर के न होने पर उनकी मिमिक्री किया करते थे। जब वह प्रख्यात कवि शंकर शंभू के घर किराए पर रहते थे, तो कवि उन्हें अपने साथ कार्यक्रम में ले जाते थे। जब भी शंकर शंभू ब्रेक लेते थे, तो वह राजू को स्टेज पर भेज देते और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए कहते थे। ऐसे में वह कुछ पैसे भी कमा लेते थे। राजू 1990-95 के समय में विदेशों में भी शोज के लिए जाते थे और जॉनी लीवर इनका बहुत सपोर्ट करते थे।

Raju Srivastav passes away comedian friends and family gathered outside the house in Kanpur
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों के साथ करते थे हंसी-मजाक
राजू श्रीवास्तव के घर के बाहर आए लोगों में कोई उनके साथ स्कूल में पढ़ने वाला साथी है, तो कोई उन्हें बचपन से जानता है। सभी कॉमेडियन के साथ बिताए अपने पुराने दिन याद कर रहे हैं। एक युवक ने बताया कि राजू जब भी कानपुर आते थे वह ज्यादातर लोगों से मिलते थे और खूब हंसी-मजाक करते थे। ऐसे में उनके निधन की खबर से सभी को गहरा सदमा लगा है। वहीं, एक ने कहा कि वह मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे। उन्होंने कहा था कि मुंबई आना है, तो सीधे आ जाना गाड़ी लेने आएगी। इतनी ही नहीं वह सबके साथ बड़े प्यार से मिलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastav passes away comedian friends and family gathered outside the house in Kanpur
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
बता दें कि राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट करने के दौरान हार्ट अटैक आया था। उसके बाद से ही वह दिल्ली एम्स में भर्ती थे। बीच में उनके हालात में सुधार की खबरें आए थीं, तो लगा था कि जल्द वह ठीक हो जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खबरों के अनुसार आज सुबह राजू का बीपी गिर गया था, जिसके बाद उन्हें सीपीआर दिया गया लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। वहीं, राजू के बहनोई ने मीडिया हाउस को बातचीत में बताया है कि राजू का अंतिम संस्कार दिल्ली के द्वारका में होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed