{"_id":"632a9c776674c8494910735a","slug":"swara-bhasker-opens-up-about-boycott-bollywood-trend-attacks-on-karan-johar-regarding-sushant-singh-rajput","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Swara Bhasker: ‘इंडस्ट्री में डर का माहौल..’, बायकॉट ट्रेंड और करण जौहर पर हो रहे हमले पर स्वरा का बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Swara Bhasker: ‘इंडस्ट्री में डर का माहौल..’, बायकॉट ट्रेंड और करण जौहर पर हो रहे हमले पर स्वरा का बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 21 Sep 2022 02:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
स्वरा भास्कर, करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल की शुरुआत से ही बॉलीवुड की फिल्मों को बायकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ा रहा है। ऐसें में इक्का-दुक्का फिल्मों को छोड़ दिया जाए, तो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादातर फिल्में ढेर हुई हैं। ऐसे में कई सितारे बायकॉट ट्रेंड पर अपनी राय दे चुके हैं। हाल ही में 'जहां चार यार' को लेकर चर्चा में चल रहीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस पर बात की, लेकिन इस बार उनका अंदाज कुछ बदला नजर आया। स्वरा भास्कर ने करण जौहर के पक्ष में बातचीत की है।
2 of 4
स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान स्वरा भास्कर ने बायकॉट ट्रेंड पर बात की और कहा, ‘यहां डर का माहौल है। इंडस्ट्री में किसी को विवाद में नहीं फंसना है और अगर विवाद हो भी गया तो उस पर बात ही मत करो, सोचो भी नहीं। अभिनेत्री का मानना है कि इस तरह के नफरत भरे अभियानों के कारण ही ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रक्षा बंधन’ जैसी बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई थीं।
3 of 4
स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा भास्कर ने फिल्म निर्माता करण जौहर और कई ए-लिस्टर्स सेलेब्स के बारे में बात की, जिन पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का कथित रूप से आरोप लगाया जा रहा था। स्वरा ने कहा, 'अगर इन पर हमला किया जा रहा है, तो भी वे कुछ नहीं कह रहे हैं। आप करण जौहर के बारे में बहुत सी बातें कह सकते हैं, उनकी फिल्मों को बेकार और नेपोटिज्म के मुद्दे पर बात कर सकते हैं। लेकिन आपकी नापसंदगी का मतलब यह नहीं है कि वो एक हत्यारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
स्वरा भास्कर
- फोटो : Instagram
इसके साथ ही अभिनेत्री ने बायकॉट ट्रेंड को पेड और इंडस्ट्री पर हमला बताया। स्वरा ने कहा, 'बायकॉट ट्रेंड पेड है, मुझे ऐसे इसलिए पता है क्योंकि मेरे पास भी ऑफर आया था। लोगों को इसके लिए पैसे दिए जा रहे हैं। इंडस्ट्री के लिए यह नॉर्मल टाइम नहीं है और इंडस्ट्री पर अटैक हो रहा है। ऐसे में सबको एकजुट होने की जरूरत है।' बता दें कि हाल ही में स्वार भास्कर की फिल्म 'जहां चार यार' रिलीज हुई है, जिसमें चार शादीशुदा महिलाओं की कहानी को दिखाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।