फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri Films: बड़े बजट में बनी भोजपुरी की टॉप फिल्में, जो बॉलीवुड को देती हैं टक्कर

Sun, 17 Oct 2021 11:18 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 17 Oct 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Films: Top Bhojpuri movies made in big budget, which give competition to Bollywood
भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा आज किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं। आज उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड अन्य राज्यों में भोजपुरी फिल्मों को बेहद पसंद किया जाता है। हाल के दिनों में इसकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण बाकी राज्यों के लोग भी भोजपुरी फिल्मों और गानों में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यहां तक की भोजपुरी फिल्में केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद की जा रही हैं। आलम ये है कि भोजपुरी फिल्में साउथ फिल्मों और मराठी फिल्मों को भी कड़ी टक्कर दे रही हैं। अब भोजपुरी दूसरी फिल्म इंडस्ट्री से पीछे नहीं है। यहां तक की ये फिल्में बड़े बजट में भी बनने लगी हैं। तो चलिए जानते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बड़े बजट की फिल्मों के बारे में।

Bhojpuri Films: Top Bhojpuri movies made in big budget, which give competition to Bollywood
वीर योद्धा महाबली - फोटो : सोशल मीडिया

वीर योद्धा महाबली
निरहुआ की फिल्म 'वीर योद्धा महाबली' ने भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब नाम कमाया है। यह फिल्म चार भाषाओं हिन्दी, भोजपुरी, तमिल और तेलगू में रिलिज हुई थी। इस फिल्म की खास बात है कि इस फिल्म के लिए भव्य सेट को बनाया गया था। इस फिल्म का बजट ₹10 करोड़ के आस-पास रहा। 

Bhojpuri Films: Top Bhojpuri movies made in big budget, which give competition to Bollywood
निरहुआ चलल लंदन - फोटो : सोशल मीडिया

निरहुआ चलल लंदन
भोजपुरी सिनेमा के इतिहास की दूसरी सबसे महंगी फिल्म 2019 में रिलीज हुई दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ स्टारर फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ है। इस फिल्म का बजट करीब 4 करोड़ रूपये था। फिल्म निरहुआ चलल लंदन की शूटिंग लंदन में हुई है। इस फिल्म के एक शूट के दौरान 5 करोड़ की कार का पहली बार भोजपुरी फिल्म में इस्तेमाल किया गया था। फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ की शूटिंग नेपाल, लंदन के अलावा यूरोप के 5 देशों में हुई थी और ये एकलौती भोजपुरी फिल्म थी जिसकी शूटिंग विदेशों में की गयी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Films: Top Bhojpuri movies made in big budget, which give competition to Bollywood
मैं सेहरा बांध के आऊंगा - फोटो : सोशल मीडिया

मैं सेहरा बांध के आऊंगा
इस फिल्म में अभिनेता खेसारी लाल यादव मुख्य भूमिका में थे। भोजपुरी सिनेमा में ये फिल्म तीसरी सबसे महंगी फिल्म थी। इस फिल्म का बजट 2 करोड़ के आसपास है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के गांव खैरी में हुई थी।

विज्ञापन
Bhojpuri Films: Top Bhojpuri movies made in big budget, which give competition to Bollywood
निरहुआ और खेसारी - फोटो : सोशल मीडिया
ये तीन फिल्में भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्में हैं। ऐसा पहली बार हुआ जब इन फिल्मों को बनाने में इतना खर्चा किया गया हो। ये फिल्में कई बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा बजट की फिल्में हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed