फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: दीपिका पादुकोण को देखते ही दीवाने हो गए थे रणबीर कपूर, एक दिन में ढूंढ निकाला था फोन नंबर

Sun, 17 Oct 2021 10:53 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 17 Oct 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor went crazy after seeing Deepika Padukone found the phone number in a day
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

एक समय था जब बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘चॉकलेट बॉय’ रणबीर कपूर और खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम एक साथ लिया जाता था। रणबीर और दीपिका बॉलीवुड के पॉवर कपल हुआ करते थे। फैंस भी दोनों को एक साथ देखकर खुश होते थे। फिल्म ‘बचना ए हसीनो’ के दौरान ही रणबीर और दीपिका की लव स्टोरी शुरू हुई थी और बेहद ही कम समय में दोनों एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह खो गए थे। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया।


 
रणबीर और दीपिका कुछ ही समय बाद अलग हो गए थे। दोनों के ब्रेकअप को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि, दोनों का रिलेशनशिप शुरू कैसे हुआ था। कम लोग जानते होंगे कि, रणबीर दीपिका को देखते ही उनके दीवाने हो गए थे। इतना ही नहीं, अभिनेता ने पहले दिन ही दीपिका का नंबर भी ढूंढ निकाला था और ये बात खुद रणबीर ने बताई थी।

Ranbir Kapoor went crazy after seeing Deepika Padukone found the phone number in a day
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, एक्टर ने दीपिका को पहली बार फिल्म ‘ओम शांति ओम’ की शूटिंग के दौरान देखा था। उस समय रणबीर कपूर अपनी डेब्यू फिल्म ‘सांवरिया’ की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान ही एक दिन, दीपिका लंच ब्रेक में अपनी वैनिटी वैन की तरफ जा रही थीं और तब एक्टर भी बाहर की तरफ खड़े थे। इसी मौके पर रणबीर ने दीपिका को देखा था।

Ranbir Kapoor went crazy after seeing Deepika Padukone found the phone number in a day
ranbeer kapoor

इसके आगे रणबीर ने बताया कि, दीपिका ने उन्हें नोटिस नहीं किया था। इसके बाद रणबीर ने दीपिका का फोन नंबर ढूंढा और फिर उन्होंने एक्ट्रेस को उसी दिन फोन भी कर दिया था, जिसके बाद से ही दोनों की मुलाकात होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor went crazy after seeing Deepika Padukone found the phone number in a day
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर और दीपिका ने एक-दूसरे को लगभग दो साल तक डेट किया है। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट होते थे। लेकिन फिर अचानक दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस ने रणबीर पर धोखा देने का आरोप लगाया था। माना जाता है कि, फिल्म ‘राजनीति’ की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर और कटरीना कैफ के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं, जिस वजह से दीपिका ने एक्टर से ब्रेकअप कर लिया था।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor went crazy after seeing Deepika Padukone found the phone number in a day
deepika padukone - फोटो : instagram/Shaleena Nathani

दीपिका ने एक इंटरव्यू में रणबीर का नाम लिए बिना कहा था कि, ‘मैं पागल थी, जो मैंने उसे दूसरा मौका दिया था। वो मेरे सामने गिड़गिड़ा रहा था। मैंने कभी उन लोगों की बात नहीं सुनी थी, जो मुझे अक्सर कहते थे कि, वो तुम्हें सिर्फ धोखा देगा। लेकिन फिर एक दिन मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था। इस सबसे निकलने में मुझे वक्त लगा था, लेकिन फिर मैंने कभी पलटकर नहीं देखा।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed