सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: खेसारी से लेकर निरहुआ तक, नहीं जानते होंगे इन भोजपुरी एक्टर्स के असली नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 12 Oct 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: From Khesari lal to Nirhua yadav you may not know the real names of these Bhojpuri actors
निरहुआ और खेसारी - फोटो : सोशल मीडिया

'नाम में क्या रखा है'... यह डायलॉग आपने कई बार सुना होगा। लेकिन ये नाम ही तो है जो किसी के लिए उसकी पहचान होता है। बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अपना नाम बदल लिया और आज अपने नए नाम के साथ ही पहचाने जाते हैं। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक का नाम शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं भोजपुरी फिल्मों में ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जो अपने असली नाम से नहीं बल्कि अपने नए नाम से जाने जाते हैं। फिल्मों में आने के बाद इन एक्टर्स ने अपना नाम बदल लिया और आज वह उसी नाम के साथ काम करते हैं। यहां तक की कई एक्टर्स का कहना है कि वह खुद भी अपना असली नाम भूल चुके हैं। चलिए जानते हैं भोजपुरी के उन एक्टर्स के बारे में जिनका असली नाम फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद गुमनाम हो गया।

Trending Videos
Bhojpuri: From Khesari lal to Nirhua yadav you may not know the real names of these Bhojpuri actors
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav

खेसारी लाल यादव 
भोजपुरी सिनेमा के सलमान खान कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम है। वह जिस भी फिल्म में हो उसका सुपरहिट होना पहले से तय माना जाता है। लेकिन फिल्मों में आने से पहले खेसारी का उसली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव था। क्योंकि वह बहुत ज्यादा बोलते थे इसलिए उनका नाम खेसारी रख दिया गया। बिहार में खेसारी का मतलब एक तरह की दाल से है, जिसे ज्यादा खाने पेट खराब हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: From Khesari lal to Nirhua yadav you may not know the real names of these Bhojpuri actors
जानिए कौन है जो सपने में करता है भोजपुरी स्टार निरहुआ की पिटाई: - फोटो : सोशल मीडिया

निरहुआ
भोजपुरी सिनेमा के शाहरुख खान कहे जाने वाले निरहुआ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपने गानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। उनका असली नाम है दिनेश लाल यादव है। लेकिन फिल्मों में आने के बाद उनका नाम निरहुआ पड़ गया।

Bhojpuri: From Khesari lal to Nirhua yadav you may not know the real names of these Bhojpuri actors
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

रानी चटर्जी
भोजपुरी फिल्मों की रानी बन चुकीं रानी चटर्जी मुस्लिम हैं। उनका असली नाम साबिहा अंसाली है। भोजपुरी फिल्में में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। ये नाम उनके लिए काफी लकी रहा है और आज वह भोजपुरी फिल्मों की क्वीन बन चुकी हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri: From Khesari lal to Nirhua yadav you may not know the real names of these Bhojpuri actors
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

मोनालिसा
भोजपुरी फिल्मों में अपने डांस से आग लगाने वाली मोनालिसा आज भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ कई बड़े टीवी शोज में काम कर रही हैं। उनका असली नाम अंतरा बिस्वास है। मोनालिसा के चाचा उन्हें मोनालिसा करते थे। भोजपुरी फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम अंतरा से मोनालिसा कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed