सब्सक्राइब करें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा: भाई-भतीजावाद नहीं, इंडस्ट्री में है नस्लवाद की समस्या

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 12 Oct 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui says Not nepotism industry actually has a racism problem
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री की असल समस्या भाई-भतीजावाद नहीं, बल्कि नस्लवाद है। उन्होंने यह बात अपने एक इंटरव्यू में कही है। गौरतलब है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म सीरियस मेन को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय एमी (ईएमएमवाई) के लिए नामांकन मिला है। यह फिल्म सुधीर मिश्रा ने बनाई है, जो कि पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नॉमिनेट किया गया है। इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज न्यूयॉर्क में 22 नंवबर को 2021 के इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के विजेताओं का एलान करेगी। 



 

Trending Videos
Nawazuddin Siddiqui says Not nepotism industry actually has a racism problem
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram

नवाज ने अपने साक्षात्कार में साफ तौर पर कहा है कि बॉलीवुड में नस्लवाद सबसे बड़ी समस्या है। नवाज फिल्म में अपनी सह-कलाकार इंदिरा तिवारी के बारे में बात कर रहे थे, जिनसे उन्हें उम्मीद है कि सीरियस मेन के बाद उन्हें एक और मुख्य भूमिका मिलेगी। उन्होंने कहा कि यही असली जीत होगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui says Not nepotism industry actually has a racism problem
सीरियस मेन - फोटो : screenshot from youtube/Serious Men

नवाजुद्दीन का कहना है कि सुधीर साहब को सिनेमा के बारे में अपार ज्ञान है। उन्होंने सुधीर मिश्रा की  विचार प्रक्रिया को व्यावहारिक बताया है। उन्होंने कहा कि सुधीर मिश्रा ने इंदिरा तिवारी को हीरोइन के तौर पर लिया। मैं आपको गारंटी दे सकता हूं कि हमारे उद्योग में इतना नस्लवाद है, अगर उसे फिर से मुख्य भूमिका में लिया जाता है, तो मुझे बहुत खुशी होगी। उन्होंने कहा, बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद से ज्यादा, हमें नस्लवाद की समस्या है।

 

Nawazuddin Siddiqui says Not nepotism industry actually has a racism problem
सीरियस मेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नवाजुद्दीन ने कहा, मैंने इसके खिलाफ कई सालों तक लड़ाई लड़ी। मुझे उम्मीद है कि काले रंग की अभिनेत्रियों को नायिका बनाया जाएगा।  यह बहुत जरूरी है। मैं त्वचा के रंग के बारे में भी बात नहीं कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में रंग को लेकर एक पूर्वाग्रह है, जिसे बेहतर फिल्मों के निर्माण के लिए खत्म करना जरूरी है। 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui says Not nepotism industry actually has a racism problem
सीरियस मेन - फोटो : screenshot from youtube/Serious Men

मुझे सालों तक सिर्फ इसलिए खारिज कर दिया गया, क्योंकि मैं छोटा हूं और मैं एक निश्चित तरीके से दिखता हूं। हालांकि मैं अब शिकायत नहीं कर सकता। लेकिन ऐसे और भी कई महान अभिनेता हैं, जो इस तरह के पूर्वाग्रह का शिकार हो जाते हैं। गौरतलब है कि नवाजुद्दीन सिद्दकी हिंदी फिल्मों के मजे हुए कलाकार हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई महत्वपूर्ण फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।

उनके करियर की शुरूआत 'शूल' और 'सरफरोश' जैसी फिल्मों से हुई। लेकिन उन्हें असल पहचान  'पीपली लाइव', 'कहानी', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'द लंच बॉक्स' जैसी फिल्मों से मिली। उन्होंने इंडस्ट्री में स्थापित होने के लिए कड़ा संघर्ष किया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed