{"_id":"61652dfa8ebc3ea18928a4dd","slug":"mammootty-mohanlal-giving-tearful-farewell-to-nedumudi-venu-last-rites","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रद्धांजलि: Nedumudi Venu के अंतिम दर्शन पर रो पड़े मोहनलाल, ममूटी की आंखों में भी नजर आए आंसू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रद्धांजलि: Nedumudi Venu के अंतिम दर्शन पर रो पड़े मोहनलाल, ममूटी की आंखों में भी नजर आए आंसू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Nedumudi Venu last rites
- फोटो : Instagram
Link Copied
मलयालम फिल्म अभिनेता नेदुमुदी वेणु का सोमवार को तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। मंगलवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर अभिनेता के आवास पर रखा गया है, जहां उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। अभिनेता ममूटी और मोहनलाल से लेकर तमाम मंत्री और राजनेता Nedumudi Venu के अंतिम दर्शन को उनके घर थंबू पहुंचे हैं।
नम हो गईं मोहनलाल और ममूटी की आंखें
अपने साथी का शव देखने ही मोहनलाल एक पल के लिए कुछ समझ ही नहीं पाए फिर उन्होंने खुद को संभालते हुए अभिनेता को अंतिम विदाई दी। दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर जमा हुए हैं। नेदुमुदी वेणु को याद कर मोहनलाल की आंखें नम हो गईं।
Trending Videos
2 of 5
Nedumudi Venu last rites
- फोटो : सोशल मीडिया
नेदुमुदी वेणु का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह 10 बजे से अय्यंकाली मेमोरियल हॉल में रखा गया। जहां उनके चाहने वालों ने उनके अंतिम दर्शन किए। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे शांतिकवडोम में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Nedumudi Venu last rites
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के मुताबिक एक्टर पेट से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे और सोमवार अपराह्न उनका निधन हो गया। वेणु ने 1978 में जी अरविंदन की फिल्म ‘‘थंबू’’ से मलयालम फिल्म जगत में अपना सफर शुरू किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने अपने घर का नाम भी थंबू रख लिया था।
4 of 5
नेदुमुदी वेणु
- फोटो : सोशल मीडिया
वेणु ने करीब 500 फिल्मों में काम किया था जिसमें मलयालम और तमिल फिल्में शामिल हैं। वे दमदार अभिनय तो करते ही थे साथ ही हास्य भूमिकाओं के लिए भी मशहूर थे। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और छह राज्य पुरस्कार दिए गए थे। अभिनेता ने अपने 40 साल लंबे फिल्मी करियर में मलयालम फिल्मों में कई बहुमुखी किरदार निभाए और मनोरंजन की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई।
विज्ञापन
5 of 5
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
पीएम ने भी जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नेदुमुदी वेणु को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, नेदुमुदी वेणु एक बहुमुखी अभिनेता थे, जो कई शैलियों से विविध भूमिकाओं में जीवन भर सकते थे। वह एक सफल लेखक भी थे और रंगमंच के प्रति जुनूनी थे। उनका निधन फिल्मों और संस्कृति की दुनिया के लिए एक क्षति है। उनके परिवार के लिए संवेदनाएं। ओम शांति।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।