{"_id":"5fd8798dfa718f45d61e2b13","slug":"bhojpuri-gana-video-dinesh-lal-yadav-aka-nirahua-and-kajal-raghavani-romantic-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस भोजपुरी गाने में काजल राघवानी के साथ रोमांस करते दिखे निरहुआ, सात करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस भोजपुरी गाने में काजल राघवानी के साथ रोमांस करते दिखे निरहुआ, सात करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। इन हिट गानों और फिल्मों की बदौलत आज वे भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। फिल्मों में अभिनय के अलावा निरहुआ गाते भी हैं तो चलिए हम उनका ऐसा ही लोकप्रिय गाना सुनाते हैं जिसमें उनके साथ भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी हैं।
2 of 5
निरहुआ और काजल राघवानी
- फोटो : यूट्यूब
साल 2015 में रिलीज हुई निरहुआ की भोजपुरी फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' का गाना 'हम हइन पिया जी के' सुपरहिट रहा था। गाने को रियल लोकेशन पर शूट किया गया था। जहां निरहुआ और काजल खेत में डांस करते दिख रहे हैं। गाने में दोनों का अंदाज देखने लायक है।
3 of 5
निरहुआ और काजल राघवानी
- फोटो : यूट्यूब
गाने में काजल ने पीले और लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है जबकि निरहुआ ने मैचिंग लाल रंग की शर्ट के साथ ग्रे कलर की पैंट पहनी है। गाने को निरहुआ और कल्पना ने अपनी आवाज दी है। इसे राजेश-रजनीश ने संगीतबद्ध किया है जबकि प्यारे लाल यादव ने गीत को लिखा है। गाने को अभी तक सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निरहुआ
- फोटो : अमर उजाला
निरहुआ की बात करें तो वह एक अभिनेता होने के साथ-साथ गायक, निर्माता और टेलीविजन होस्ट भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2007 में फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' से की। हालांकि इसमें वे सहायक किरदार में थे। आज की तारीख में निरहुआ भोजपुरी के सफल अभिनेताओं में हैं। साल 2015 में उन्होंने एक के बाद एक कुल पांच सफल भोजपुरी फिल्में दी थीं।
विज्ञापन
5 of 5
काजल राघवानी
- फोटो : यूट्यूब
काजल राघवानी की फैन फॉलोइंग केवल भोजपुरी इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है। उनकी खूबसूरती के चर्चे हिंदी सिनेमा में भी हैं। काजल राघवानी ने 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। काजल को गुजराती फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था। अपनी पहली ही फिल्म से काजल लोकप्रिय हो गई थीं। बिहार की रहने वालीं काजल ने 2013 में भोजपुरी फिल्म 'रिहाई' से डेब्यू किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।